7 साल की बच्ची भटकी रास्ता पुलिस ने चंद घंटों में ही माता-पिता को खोज कर बच्ची को सुपुर्द किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के गांधीनगर पुलिस ने लावारिस हालत में मिली एक 7 साल की बच्ची को उसके माता-पिता के सुपुर्द किया है बच्ची अपने माता-पिता से बिछड़ गई थी और गांधीनगर क्षेत्र में लावारिस हालत में घूम रही थी पुलिस की सराहनीय कार्य प्रणाली ने चंद घंटों में ही बच्ची के माता-पिता को खोज निकाला और उनके सुपुर्द कर दी

दरअसल गांधीनगर पुलिस को सूचना मिली थी कि एक 7 साल की राधा नामक बच्ची लावारिस हालत में घूम रही है जिस पर पुलिस ने बच्ची से थाने लाकर माता पिता के संबंध में पूछताछ की तो बच्ची ने बताया की गांधीनगर के समीप ही शरद माधव विहार में पिता कॉलोनी की चौकीदारी करते है और रास्ता भटकने के कारण वह यहां लावारिस हालत में घूम रही है जिस पर पुलिस ने तत्काल बच्ची के माता-पिता को खोजने की प्रक्रिया शुरू कर दी और चंद घंटे में ही माता पिता को खोज निकाला और माता पिता से संपर्क कर थाने बुलाया बही लावारिस हालत में घूम रही बच्ची पुलिस की सराहनीय कार्य प्रणाली के कारण सही सलामत माता-पिता को मिल सकी

Exit mobile version