इंदौर एरोड्रम थाना क्षेत्र में रहकर पढ़ाई करने वाले युवक को शराब के पैसे नहीं देने पर तीन युवकों ने चाकू मारकर घायल कर दिया घायल युवक की शिकायत पर पुलिस ने 3 अज्ञात लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज किया है घटना सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का है क्षेत्र में रहकर पढ़ाई करने वाला युवक मनोज करौले अपने दोस्त के साथ नंदबाग की तरफ जा रहा था उसी दौरान आईडीऐ मल्टी के यहां तीन अज्ञात बदमाशों द्वारा रोका गया और शराब के रुपयों के लिए मांग की नहीं देने पर मनोज करोले पर अज्ञात बदमाशों द्वारा चाकू से हमला कर दिया जिसमें मनोज घायल हो गया घायल अवस्था में मनोज ने थाने पहुंचकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है वहीं पुलिस के मुताबिक देर रात तक सीसीटीवी फुटेज नहीं मिल पाए थे लेकिन सीसीटीवी सुबह मिलने के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात बदमाशों की तलाश की जा रही है।
