इंदौर ने सफाई के क्षेत्र में 5 बार लगातार अपना परचम लहराया है। इस यात्रा के साक्षी बनने और स्वच्छता का पाठ सीखने के लिये मंगलवार को 6 देशों का 22 सदस्यीय दल इंदौर पहुंचा। दल ने स्वच्छता के विभिन्न आयामों को देखने के बाद कलेक्टर मनीष सिंह से मुलाकात की। इंदौर में हुए स्वच्छता के कार्यों के लिये दल के सदस्यों ने खड़े होकर करतल ध्वनि के साथ कलेक्टर मनीष सिंह के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
कलेक्टर कार्यालय में 6 देशों से आए प्रतिनिधि इंदौर कलेक्टर के सम्मान में तालियां बजा रहे हैं दरअसल पिछले 5 वर्षों से इंदौर जिला सफाई के मामले में नंबर वन बना हुआ है जिसका पूरा श्रेय अलग-अलग देशों से आए प्रतिनिधियों ने कलेक्टर मनीष सिंह को दिया है। लगातार स्वच्छता में नंबर वन आ रहे इंदौर से स्वच्छता का पाठ सीखने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों के साथ अब विदेशों से भी प्रतिनिधि मंडल इंदौर आ रहे हैं इसी कड़ी में 6 देशों से 22 सदस्यीय दल इंदौर आया। दल के सदस्यों ने शहर की सफाई व्यवस्था देखने के बाद इंदौर कलेक्टर से मुलाकात की। कलेक्टर ने पावरपाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से स्वच्छता अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने दल के सदस्यों के प्रश्नों के उत्तर भी दिये। अलग-अलग देशों क्या है सदस्यों ने इंदौर मॉडल को अपनाते हुए अपने अपने देश में भी सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने की बात कही।
