नदी के पास बोरे में बंद युवती की लाश मिलने से सनसनी , पुलिस कर रही जांच

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर से कुछ ही किलो मीटर दूर गौतमपुरा थाना क्षेत्र की चंबल नदी के पास बोरे में बंद युवती की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई वही युवती पिछले एक महीने से लापता थी जिसकी अपहरण की रिपोर्ट युवती के पिता ने मानपुर थाने करवाई थी

दरसअल पूरी घटना इंदौर से लगे गौतमपुरा थाना क्षेत्र की है जहा चम्बल नदी के पास एक युवती आयुषी की बन्द बोरे में लाश मिलने से हड़कंप मच गया वही ग्रामीण एसपी भगवत विर्दे ने बताया कि मानपुर थाने में 6 जून को मृतिका आयुषी के पिता ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी वही आयुषी की लाश मिलने के बाद पुलिस ने आयुषी के परिजनों को लाश की शिनाख्त के लिए बुलवा कर शिनाख्त करवाई तो लाश आयुषी की ही निकली वही परिजनों ने एक संदेही का नाम पुलिस को बताया की सोहन न के युवक ने आयुषी का अपहरण किया होगा जिसकी पुलिस तलाश कर रही है वही पुलिस ने सोहन के एक साथी अमित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है वही संदेही सोहन के पकड़े जाने के बाद ही स्पष्ठ हो पायेगा की हत्या सोहन ने की है या किसी और ने हत्या की है

Exit mobile version