इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र के श्री युगपुरुष धाम संस्था में रहने वाले 5 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मल्हारगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एम वाय अस्पताल पहुंचाया है।
मामला मल्हारगंज थाना क्षेत्र का है यहां के युगपुरुष धाम संस्था में रहने वाले 5 वर्षीय बच्चे दिव्यांश की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई पुलिस के मुताबिक मृतक दिव्यांश मानसिक रूप से विक्षिप्त था जिसका इलाज युगपुरुष धाम संस्था में चल रहा था देर रात उसकी तबीयत खराब हुई थी जिसे इलाज के लिए एम वाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई मृतक दिव्यांश के माता-पिता का अब तक पता नहीं चल पाया है फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले को संदिग्ध मानकर पोस्टमार्टम करवा रही है रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।
