482 प्रताप जयंती पर शहर होगा प्रतापमय दीप उत्सव के साथ हुई भव्य आतिशबाजी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

राजपूत गौरव और महान योद्धा महाराणा प्रताप की 482वी व महाराजा छत्रसाल 373वी जयंती पर राजपूत समाज द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं,,,इसी श्रंखला में इन राजपूत योद्धाओं की जयंती पूर्व संध्या पर महू नाका पर भव्य आतिशबाजी कर श्री प्रताप और स्वामी भक्त चेतक को नमन किया गया,,,,

प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप जी की जयंति की पूर्व संध्या पर महू नाका प्रतिमा स्थल के पास इलेक्ट्रॉनिक आतिशबाजी कर 482 दीपक लगाकर उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर दीपेंद्र सिंह सोलंकी,दुले सिंह राठौड़,पप्पू ठाकुर, गोविंद सिंह परिहार, राज सिंह ठाकुर, सुनील सिंह परिहार , मुकेश गौतम ,सुनील शेखावत मौजूद थे।

2 जून प्रातः 8 बजे महाराणा प्रताप प्रतिमा महूनाका ओर प्रातः 10 बजे महाराजा छत्रसाल प्रतिमा बॉम्बे हास्पिटल पर माल्यर्पण भी किया गया,, इसके आलावा संजय सेतु से गांधी हाल तक भव्य शोर्य यात्रा भी निकाली गई,,,
शौर्य यात्रा में शामिल झांकियों में महाराणा प्रताप के जीवन चरित्र के बारे में दर्शाया गया वही महारानी पद्मावती के जौहर को बताते हुए देश के क्रांतिकारियों की नयनाभिराम झांकिया शामिल होगी । साथ ही समाज के वरिष्ठ दिवंगत को भी झांकी के माध्यम से याद किया जाएगा।

Exit mobile version