हनी ट्रैप मामले में बुधवार को इंदौर हाई कोर्ट ने जिला कोर्ट की विशेष न्यायालय को निर्देश देते हुए कहा कि जिस इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस को पुलिस द्वारा जप्त किया गया है उसे कोर्ट में के सामने सभी आरोपियों व अधिवक्ताओं की उपस्थिति में दिखाया जा सकता है इसे लेकर आरोपी के अधिवक्ता यावर खान ने आपत्ति ली है यावर खान ने कहा कि इस फैसले से हम असंतुष्ट हैं हमें सभी आरोपियों को सभी इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज जैसे पेन ड्राइव ,सीडी देने की बात कही थी लेकिन इस आदेश को लेकर हम जल्द सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे
अधिवक्ता यावर खान ने बताया कि हनीट्रैप प्रकरण में एसआईटी द्वारा जो सीडी ,पेनड्राइव ,इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जप्त किए गए थे उनके एफएसएल जांच कराई गई है स्पेशल जांच होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के वकीलो को इसी जांच की सीडी देने से इनकार किया था जिला न्यायाधीश एट्रोसिटी एक्ट रेणुका कंचन की कोर्ट ने यह आदेश दिए थे कि जप्त सीडी व जांच रिपोर्ट की एक प्रति आरोपी के वकील को दी जाए
पुलिस ने इस आदेश को उच्च न्यायालय में चैलेंज किया था उच्च न्यायालय ने पुलिस और आरोपी के वकील के तर्क सुनकर आदेश सुरक्षित रखा था बुधवार को हाईकोर्ट के इंदौर खंडपीठ के जस्टिस सुबोध अभ्यंकर की कोर्ट ने आदेश दिए हैं जप्त सीडी ,पेन ड्राइव और समस्त इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को जिला न्यायाधीश एट्रोसिटी कोर्ट इंदौर के समक्ष सीडी चलाकर आरोपी के अधिवक्ता उसका अवलोकन कर सकते हैं यावर खान ने कहा कि हम इस आदेश से संतुष्ट नहीं है सर्वोच्च न्यायालय की शरण लेंगे
सबूतों को जांच के लिए गया था हैदराबाद
मामले की जांच में एसआईटी ने आरोपी महिला से सीडी ,मोबाइल ,पेन ड्राइव सहित काफी सामान जप्त किया था इनकी जांच पुलिस ने अपनी ही लैब में कराई है इसे कोर्ट ने अनुचित मानते हुए जब तक किए गए सभी इलेक्ट्रॉनिक सबूतों को हैदराबाद स्थित लैब में जांच के लिए भेजने के निर्देश दिए गए थे
यह है हनी ट्रैप मामला
सत्ता सितंबर 2019 को इंदौर नगर निगम के सिटी इंजीनियर हरभजन सिंह ने पलासिया थाने में एफ आई आर दर्ज कराई थी रिपोर्ट में हरभजन सिंह ने बताया था कि उन्हें 29 साल की आरती दयाल और उनके साथी महिला ब्लैकमेल कर रही है इंजीनियर वेकेंसी कि 3 करोड रुपए मांगने की शिकायत के बाद भोपाल और इंदौर पुलिस ने कार्रवाई तब ब्लैक मेलिंग करने वाली 5 महिलाओं श्वेता स्वप्निल जैन ,श्वेता विजय जैन, आरती दयाल, बरखा सोनी और मोनिका यादव को गिरफ्तार किया था
