इंदौर के पूर्वी क्षेत्र के बड़े रणजीत हनुमान मंदिर समाजवाद नगर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में घोड़े बग्गी सहित रथ पर राम दरबार और शनि देव की मूर्तियों को प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व नगर भृमण कराया गया।
दरअसल समाजवाद नगर स्थित 131 वर्ष पुराने राधे कृष्ण व बड़े रणजीत हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार सहित भव्य मंदिर निर्माण कार्य किया गया। नगर के रहवासियों ओर भक्तो द्वारा सहयोग से मंदिर निर्माण कार्य पूर्ण हुआ। निर्माण कार्य पूर्ण होने पर 5 दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के प्रथम दिन भव्य शोभायात्रा और कलश यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से आरम्भ हो कर महूनाका चौराहा, रणजीत हनुमान मंदिर से हो कर पुनः मंदिर पर समाप्त की गई। यात्रा में नगरवासी सहित हजारो भक्त शामिल हुए। यात्रा के दौरान भजनों पर सैकड़ो महिलाओं नाचते नज़र आई तो पुरुषों द्वारा अखाड़े के करतब भी दिखाए। वही यात्रा में प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व राम दरबार, शनि देव सहित अन्य मूर्ति आकर्षण का केंद्र बनी रही। यात्रा मार्ग में भक्तों द्वारा जगह जगह भव्य स्वागत भी किया गया। यात्रा के बाद बड़े रणजीत बाबा का श्रृंगार कर 56 भोग लगाकर संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया गया।
