सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत मे प्राप्त पारिवारिक शिकायतों का निराकरण

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत में आज 13 प्रकरण प्राप्त हुए जिसमें 9 प्रकरण में आवेदक और अन आवेदक उपस्थित में सभी प्रकरणों में काउंसलिंग कर समझौते का पूरा प्रयास किया गया

केस नंबर 1
** मल्हारगंज क्षेत्र के 80 वर्षीय वृद्ध को जो पूर्व से ही उनके पिताजी के द्वारा अन्य चार भाइयों के साथ रहने की व्यवस्था की थी कई वर्षों से तल मंजिल पर निवास करते रहे अन्य चार भाइयों के द्वारा उन्हें खाली कराने का प्रयास किया गया काउंसलिंग टीम के द्वारा दूरभाष पर चर्चा करते हुए उनके द्वारा समझौता करने का वचन दिया गया 1 सप्ताह में सभी पांच भाइयों की सहमति बना ली जावेगी

केस नंबर दो द्वारकापुरी क्षेत्र 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के द्वारा शिकायत में बहुद्वारा प्रताड़ित करना एवं घर में नहीं घुसने देने की शिकायत की गई काउंसलिंग के पश्चात बहू और सास के द्वारा हंसी खुशी से राजी मर्जी से अच्छे माहौल में रहने की प्रेरणा प्राप्त की खुशी-खुशी अपने घर रवाना हो गए हैं

केस नंबर 3 विजय नगर क्षेत्र के मालवीय नगर क्षेत्र रहवासी वृद्ध महिला के द्वारा बहू और बेटे से प्रताड़ना की शिकायत की गई जिसमें बहू का रुख भी काफी ज़िद वाला होने से समझाइश के बाद 1 सप्ताह का समय दिया है दोनों सास बहू के बीच समझौता करने हेतु समय प्रदान किया गया दोनों पक्ष के माता-पिता भाई-बहन सभी दोनों पक्षों के परिवारों के द्वारा आश्वस्त किया गया है कि वह 1 सप्ताह में पूरी कोशिश करेंगे कि सास और बहू में अच्छा तालमेल हो जावे

- Advertisement -

केस नंबर 4 पंचम की फेल निवासी 61 वर्षीय वृद्ध महिला के द्वारा भी शिकायत बहू एवं बेटे से प्रताड़ित होने की की गई जिसे की काउंसलिंग टीम के द्वारा समझाने के बाद के बाद बहू और सास के बीच समझौता कराकर राजी खुशी विदा किया

सीनियर सिटीजन में परिवार को जोड़ने का काम किया जाता है जहां बुजुर्ग माता-पिता अपने बच्चे और बहू से प्रताड़ित होकर के ऐसी शिकायतें में लगातार मिलती रहती पारिवारिक की शिकायतों का निराकरण करने को लेकर सीनियर सिटीजन पंचायत शुरू की गई थी जहां प्रत्येक सप्ताह में होने वाली पंचायत में 9 प्रकरणों में परिवार को मिलाकर निराकरण किए गए हैं।

Exit mobile version