इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र की सर्व हारा नगर में रहने वाली एक 12 क्लास में पड़ने वाली युवती के पेट मे दर्द होने कारण एमवाय हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था जहा युवती की देर रात मौत हो गई जहा कल 12 वी क्लास का मेथ्स का पेपर था संभवतः युवती का पेपर बिगड़ने के कारण युवती ने जहरीला पदार्थ खाया होगा जिससे युवती की मौत हुई होगी वही पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है जिसके बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी ।
दरसअल प्रदेश में 10 वी और 12 वी की परीक्षा चल रही है वही इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के सर्व हारा नगर में रहने वाली युवती मुस्कान की कल शाम को अचानक पेट मे दर्द होने लगा जिसको लेकर मुस्कान के परिजन मुस्कान को एमवाय हॉस्पिटल लेकर पहुचे जहा इलाज के दौरान देर रात मुस्कान की मौत हो गई वही परदेशी पूरा थाना प्रभारी पंकज द्वेदी ने बताया कि मुस्कान का कल 12 वी का मैथ्स का पेपर था संभवतः मुस्कान का मैथ्स का पेपर बिगड़ने के कारण डिप्रेशन में आकर जहरीला पदार्थ खाया होगा जिससे मुस्कान की मौत हुई होगी वही पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही जिसके बाद ही कुछ स्पष्ट हो पायेगा की बीमारी के चलते मौत हुई है या मुस्कान ने सुसाइड किया है
