इंदौर सराफा थाना पुलिस ने एक माह तक कड़ी मशक्कत के बाद बीते दिनों हुई गोदाम में चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दें आरोपी पेशे से व्यापारी है और कर्ज उतारने के लिए चोरी कर रहे थे..फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इंदौर में दो व्यापारियों को कर्जदारों ने परेशान किया तो चोर बन गए. दरअसल सराफा टीआई सुनील शर्मा ने बताया संक्रांति पर कपड़ा मार्केट में एक गोदाम से डेढ़ लाख का माल चोरी हो गया था। पुलिस ने 34 सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो एक रिक्शा जाता दिखा। उसका नंबर पता कर उसके चालक को पकड़ा। उसने बताया उसे द्वारकापुरी से दो लोगों ने बुलाया था। वह लोडिंग रिक्शा लेकर पहुंचा तो एक युवक ने कहा कि वह गोदाम उसका है। फिर वे माल लेकर निकले और रास्ते में ही माल उतरवा लिया। सुराग मिलने पर बैराठी कॉलोनी जूनी इंदौर में रहने वाले आरोपी हिमांशु मुरजानी,संजय राठौर और सन्नी परसवानी को गिरफ्तार कर लिया।मुख्य आरोपी व्यापारी हिमांशु, जिस पर सन्नी का कर्ज था। वह हिमांशु को बार-बार कर्ज चुकाने के लिए तंग कर रहा था। आखिर में हिमांशु ने सन्नी से कह दिया कि वह कर्ज नहीं चुका सकता, लेकिन हम चोरी कर सकते हैं। फिर दोनों ने गोदाम का ताला तोड़कर चोरी कर ली। इनसे माल जब्त कर लिया। चूंकि दो दिन छुट्टी थी इसलिए बाजार बंद था। उसने ताला खोला और माल जमाया, जिससे रिक्शा वाला भी नहीं समझ पाया कि वह चोरी में शामिल हो चुका है।
