भले ही प्रदेश सरकार महिलाओ पर होने वाले अत्याचार को रोकने को लेकर कानून बना रही है लेकिन उसके बाउजूद भी महिलाओ पर अत्याचार की घटना लगातार बढ़ रही है इंदौर के न्यालय ने 12 वर्ष के मासूम बच्चे के बयान पर माँ बेटे को सुरक्षा देने के निर्देश दिए है वही आरोपी पति पर महिला को बंधक बनाने व मारपीट करने को लेकर पुलिस को फटकार लगाते हुवे एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए है
दरअसल पूरा मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का है जहां क्रूर मानसिंकता वाले पति दवरा अपनी पत्नी को एक वर्ष से बंधक बनाकर रखा जा रहा था वही लगातार उसके साथ मारपीट की जा रही थी जिसकी शिकायत एरोड्रम थाना क्षेत्र में बारह वर्ष के मासूम बच्चे ने की थी जिसपर सुनवाई नही होने पर मासूम बच्चे ने अपनी माँ को बंधक से मुक्त कराने के लिए जिला न्यालय में याचिका लगाई थी जिस पर कोर्ट ने संज्ञान लेते हुवे महिला बाल विकास अधिकारी को पूरे मामले की जांच के आदेश दिए थे महिला बाल विकास की जांच में आरोप सही पाए जाने पर कोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाते हुवे आरोपी पति से मा ओर मासूम बच्चे को सुरक्षा देने निर्देश के साथ आरोपी क्रूर मानसिकता वाले पति पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश भी दिए है
-गोरतलम्ब है की आरोपी अपनी पत्नी को बंधक बनाने के साथ साथ उसकी पिटाई भी करता था वही अपने 12 वर्ष के बच्चो को गलत महिलाओ के ठिकाने पर ले जाया जाता था जिससे प्रताणित मासूम बच्चे ने अपनी माँ के साथ पूरे मामले को लेकर इंदौर जिला न्यालय में परिवाद प्रस्तुत किया था जिसपर महिला बाल विकास अधिकारी की पुष्टि के बाद न्यालय ने दोनों मा बेटो को सुरक्षा देने के साथ साथ एरोड्रम पुलिस को आरोपी पति पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए है गोरतलम्ब है की पूरे मामले को लेकर 12 वर्ष के बच्चे की हिम्मत के चलते उसकी माँ को अपने पति के बंधन से मुक्ति मिली है जो अपने आप मे प्रदेश का पहला मामला है
