हिंद मालवा के पदाधिकारियों ने किया शहर में होने वाला बजरबट्टू सम्मेलन को निरस्त

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर में होने वाला बजरबट्टू सम्मेलन इस बार भी शहर में आयोजित नहीं होगा कार्यक्रम स्थल और शोभा यात्रा मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण के कारण इस बार बजरबट्टू को स्थगित किया गया है बजरबट्टू आयोजन समिति ने प्रशासन पर भी आरोप लगाए कि प्रशासन के द्वारा पहले यह आश्वस्त किया गया था कि कार्यक्रम स्थल और शोभा यात्रा मार्ग पर सड़क निर्माण को जल्द पूरा कर लिया जाएगा जिससे कि बजरबट्टू आयोजित हो सकेगा लेकिन समय पर निर्माण पूरा ना होने के कारण अभी भी कई जगहों पर कार्य चल रहा है इस कारण जनता की सुरक्षा को देखते हुए और दुर्घटना की आशंका के कारण आयोजन समिति हिंद मालवा के पदाधिकारियों ने बजरबट्टू को निरस्त कर दिया पिछले 23 वर्षों से बजरबट्टू आयोजित कराया जा रहा था लेकिन पिछले 2 वर्ष पुराना के कारण इसे निरस्त किया गया था और इस बार सकारात्मक और सुरक्षात्मक हल न निकल पाने के कारण इस आयोजन को निरस्त किया गया है आयोजन समिति का कहना है कि अगले वर्ष कवि सम्मेलन और शोभा यात्रा का आयोजन पहले की तरह ही धूमधाम से मालवा की परंपरा के अनुसार किया जाएगा लेकिन इस बार इस आयोजन को निरस्त किया जा रहा है

Exit mobile version