हाथ की नस काटकर खून से सुसाइड नोट पर लिखा I Love You और युवती ने लगा ली फांसी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

पुलिस के अनुसार इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में युवती ने आत्‍महत्‍या की है।
एरोड्रम थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती ने हाथ की नस काट कर खून से सुसाइड नोट लिखा है। बताया गया है कि वह शादीशुदा दुकान संचालक से प्रेम करती थी। स्वजन का आरोप है दुकानदार की पत्नी ने उसे धमकाया था।

पुलिस के मुताबिक युवती का नाम शिवानी पुत्री छतरसिंह तोमर निवासी नगीननगर है। पुलिस को सूचना मिली थी कि शिवानी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। एएसआइ भगवानसिंह सिसोदिया घटना स्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक अफसरों को भी मौके पर बुलाया। शिवानी ने हाथ की नस भी काट ली थी।
उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला जो प्रेमी दीपक (जयश्री नगर) के नाम लिखा गया था। उसने लिखा कि ‘आइ लव यू दीपक। जीते जी तु्म्हारी नहीं हो पाई। मैं तुमसे शादी करना चाहती थी। मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रही हूं।’

टीआइ संजय शुक्ला के मुताबिक दीपक की सेनेटरी की दुकान है। उसका शिवानी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। स्वजन शिवानी की शादी करना चाह रहे थे। विजयनगर में रिश्ता भी पक्का कर दिया था। उनका आरोप है कि दीपक और शिवानी को चोरी छिपे मिलते हुए भी पकड़ लिया था। शिवानी के चाचा ने दीपक को समझाया था। जबकि दीपक की पत्नी शिवानी को धमका कर गई थी। पुलिस के मुताबिक शिवानी की मां रानी घरों में काम करती है। पिता छतरसिंह निजी कंपनी और भाई धीरज अस्पताल में काम करता है।

Exit mobile version