सेल्फ टेस्टिंग किट को लेकर कांग्रेस कमेटी ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपा

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर में जैसे-जैसे कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं वैसे ही लोग कोरोना की सेल्फ टेस्टिंग किट लेकर खुद ही टेस्ट कर रहे हैं, कोरोना की सेल्फ टेस्टिंग किट से अभी तक कितने लोगों के द्वारा टेस्टिंग कर ली गई है इसका डाटा भी स्वास्थ विभाग के पास नहीं पहुंचा है इसी को लेकर इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी ने सेल्फ टेस्टिंग किट पर प्रतिबंध लगाने या शहर के प्रमुख दवा दुकानों को ही इसके लिए अधिकृत करने को लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपा

इंदौर में प्रतिदिन हजारों मरीज कोरोना पॉजिटिव सामने आ रहे हैं यह आंकड़ा उन मरीजों का है जिनके द्वारा स्वास्थ्य विभाग से अधिकृत लेब पर जाकर ही टेस्टिंग कराई गई है लेकिन शहर में कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने सेल्फ टेस्टिंग किट लेकर अपना खुद का टेस्ट कर लिया है ऐसे लोगों की जानकारी अभी तक स्वास्थ्य विभाग नहीं जुटा पाया है इस लेकर कांग्रेस ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन दिया और सेल्फ टेस्टिंग किट पर प्रतिबंध लगाने या शहर के प्रमुख दवा दुकानों को ही इसके लिए अधिकृत करने के लिए ज्ञापन दिया कांग्रेस का आरोप है कि संक्रमण बड़ा खतरा बन कर सामने आ रहा है और लोग खुद किट लेकर जा रहे हैं उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है या नेगेटिव इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग तक नहीं पहुंच रही है साथ ही व्यक्ति द्वारा टेस्ट सही तरीके से किया जा रहा है या नहीं इसकी भी फिलहाल कोई जानकारी नहीं है ऐसे में व्यक्ति कोरोना पॉजिटव होकर भी घूम रहा है कांग्रेस ने मांग की है कि तत्काल इस तरह की टेस्टिंग किट पर प्रतिबंध लगाया जाए या फिर शहर की कुछ प्रमुख दवा दुकानों को ही स्वास्थ्य विभाग के द्वारा इसके लिए अधिकृत किया जाए जो सेल्फ टेस्टिंग किट खरीदने वाले व्यक्ति की संपूर्ण जानकारी विभाग को दे सकें इंदौर में शासन द्वारा अधिकृत कोरोना टेस्टिंग के लिए जिन लैब को अनुमति दी गई है वहां पर भी लैब टेक्नीशियन का कोर्स करने वाले व्यक्ति द्वारा ही जांच की जाए यह मांग भी कांग्रेस के द्वारा की गई हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया कि जिन लोगों के द्वारा सेल्फ किट ली गई है उनका डाटा जल्द ही स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंचने वाला है

Exit mobile version