अखिल भारतीय बलाई महासंघ प्रति वर्ष विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन आयोजित करता रहा है इसी कड़ी में समाज के अध्यक्ष मनोज परमार की अगुवाई में शुक्रवार को गर्म कपड़े मिठाई एवं बच्चों को पतंग वितरित की गई इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय विशेष रूप से मौजूद थे
अखिल भारतीय परिसंघ के अध्यक्ष मनोज परमार ने बताया कि लॉक डाउन की अवधि में भी लगातार महासंघ द्वारा गरीबों को सामग्री बांटी गई थी एवं समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं ,,,शुक्रवार को तंवर राजपूत धर्मशाला मैदान पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पूर्व विधायक जीतू जिराती की मौजूदगी में निर्धन तबके के लोगों को गर्म वस्त्र, मिठाई एव पतंग और चकरे वितरित किए गए,,,
मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद कैलाश विजयवर्गीय ने भी मनोज परमार के प्रयासों को सराहा एवं उन्हें शुभकामनाएं दी
