विधायक संजय शुक्ला द्वारा अयोध्या यात्रा निकाली जा रही है। और विधायक संजय शुक्ला द्वारा 10 वी बार अयोध्या यात्रा निकाली गई थीं। जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन था। जिसमें मिडिया से चर्चा के दौरान विधायक संजय शुक्ला ने अपनी अयोध्या यात्रा को प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के उपलक्ष में समर्पित कर दिया गया था जिसके बाद ही संजय शुक्ला चर्चाओं में आने लगे हैं और संजय शुक्ला के लिए सुर्खियों में कहा जा रहा है कि संजय शुक्ला जल्द ही बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने वाले हैं इसी बात का खंडन करते हुए संजय शुक्ला ने कहा है कि जन्मदिन की बधाई देना कोई गलत बात नहीं है मैंने कुछ गलत नहीं किया है कांग्रेस पार्टी ने मुझे पार्षद का टिकट दिया महापौर का टिकट दिया विधायक का टिकट दिया मैं कांग्रेस पार्टी में हूं और कांग्रेस पार्टी में ही रहूंगा। नहीं लंबी वायरस को लेकर कहां की सिर्फ और सिर्फ गौ माताओं के लिए झूठ बोला जा रहा है। गौ माताओं के लिए कोई भी व्यवस्थाएं नहीं की गई है जिस तरीके से वायरस फैल रहा है सरकार कुछ नहीं कर रही है।
भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भी कहा कि जिस तरीके से बीजेपी लगातार बात कर रही है। भारतीय जनता पार्टी का यही कार्य बचा है धर्म के नाम पर राजनीति करना हिंदू मुस्लिम को लड़ाना विकास की बात नहीं हो रही है देश की बात महंगाई इतनी बढ़ गई है सभी पर जीएसटी लगा दी दूध पर जीएसटी लगा दी गरीब परिवार मर रहा है। और बीजेपी का काम सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करना है।
