इंदौर में भाजपा के नेताओं ने हंसदास मठ में सामूहिक तर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में भाजपा के नेताओं ने हंसदास मठ में सामूहिक तर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया.. जिसमे भाजपा, संघ के दिवंगत नेताओं के साथ ही शहीदों का तर्पण श्राद्ध कर सुख, शांति का आशीर्वाद प्राप्त किया। भाजपा नेता और खनिज निगम के पूर्व उपाध्यक्ष गोविंद मालू के द्वारा पिछले करीब 10 सालों से तर्पण श्राद्ध पक्ष में कराया जाता है.. भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई, प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा के साथ ही कई दिवंगत नेताओं और शहीदों की स्मृति में तर्पण किया जाता है..  इस तरह से तर्पण करने से एक ओर जहां दिवंगत नेताओं के प्रति श्रद्धा व्यक्त होती है, वही उनके द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने की प्रेरणा मिलती रहती है.. भाजपा नेता गोविन्द मालू के मुताबिक श्राद्ध पक्ष में सभी लोग अपने पूर्वजों का तर्पण करते हैं और देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों ने साथ ही भाजपा, संघ के नेताओं और शहीदों ने देश के लिए काफी कुछ किया है.. जिससे कि वह भी हमारे परिवार का एक हिस्सा बन जाते हैं और इसलिए उनके लिए जल अर्पित कर तर्पण किया जा रहा है, मोहित सामूहिक रूप से आयोजित हुए अभिषेक अर्पण कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी भी शामिल हुए जिन्होंने भी इस तर्पण में हिस्सा लिया।

Exit mobile version