राज्य सरकार ने दिया आदेश, कहा- देर रात होगा शिवाजी महाराज की ..

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read
Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti

औरंगाबाद : देश में पहली बार शहर के क्रांति चौक (Kranti Chowk) में  शिवाजी महाराज (Shivaji Maharaj) की भव्य-दिव्य प्रतिमा (Statue) स्थापित की गई है। प्रतिमा का अनावरण राज्य सरकार के निर्देश पर देर रात किया जा रहा है। अनावरण की तैयारियां प्रशासन द्वारा युध्दस्तर पर जारी है। बीजेपी (BJP), मनसे (MNS) सहित कई शिवप्रेमी संगठनाओं ने देर रात प्रतिमा के अनावरण के आयोजित कार्यक्रम पर ऐतराज जताते हुए कड़ा विरोध किया है। लेकिन, राज्य सरकार ने दिए आदेश पर ही शुक्रवार की देर रात प्रतिमा का अनावरण होगा। 

यह जानकारी  महानगरपालिका कमिश्नर आस्तिक कुमार पांडेय ने गुरुवार शाम पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी। उन्होंने बताया कि शिवाजी महाराज की प्रतिमा के अनावरण कब करना है, इसको लेकर राज्य  सरकार के पास प्रस्ताव भेजा गया था। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री उध्दव ठाकरे के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का नियोजन और समय निश्चित किया है। जिसके चलते देर रात 10 से 12 बजे के दरमियान आयोजित कार्यक्रम में ही शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण होगा। यह स्पष्टीकरण कमिश्नर आस्तिक पांडेय ने दिया।

गौरतलब है कि जिला शिवजयंती महोत्सव समिति के अध्यक्ष अभिजीत देशमुख, विनोद पाटिल सहित भाजपा और मनसे नेताओं ने गुरुवार को महानगरपालिका कमिश्नर पांडेय से मुलाकात कर प्रतिमा के अनावरण का कार्यक्रम शुक्रवार की देर रात न करते हुए  दिन में करने की मांग की थी। गुरुवार की दोपहर  भाजपा शहराध्यक्ष संजय केणेकर के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने कमिश्नर आस्तिक पांडेय से मुलाकात कर शुक्रवार की देर रात आयोजित प्रतिमा के अनावरण का कार्यक्रम रद्द करने की मांग की थी।

अजित पवार ऑनलाइन शामिल होंगे

उसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए पांडेय ने साफ किया  कि राज्य सरकार स्तर पर मुख्यमंत्री उध्दव ठाकरे और पालकमंत्री सुभाष देसाई के मार्गदर्शन में कार्यक्रम रुपरेखा तय की जा चुकी है। नियोजित समय में ही रात 10 से 12 बजे के दरमियान प्रतिमा का अनावरण समारोह संपन्न होगा। इस समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री उध्दव ठाकरे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार ऑनलाइन शामिल होंगे। वहीं, राज्य के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे, केंद्रीय राज्यमंत्री रावसाहाब दानवे, केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. भागवत कराड, राज्य के रोगायो मंत्री संदिपान भुमरे, राज्यमंत्री अब्दुल सत्तार प्रमुख रुप से कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहेंगे। उधर, प्रतिमा के अनावरण का जश्न मनाने के लिए रात 10 से 12 बजे तक विशेष टाइम जिलाधिकारी सुनील चव्हाण ने दिया है।

- Advertisement -

प्रतिमा के चबुतरे की उंचाई 31 फिट है

शिवाजी महाराज की नई प्रतिमा क्रांति चौक में बिठायी गयी। नई प्रतिमा बिठाते ही क्रांति चौक का नुर बदला है। प्रतिमा की कुल उंचाई 52 फिट है। प्रतिमा का वजन 7 मेट्रिक टन है। प्रतिमा के चबुतरे के आस-पास बनाए गए 24 मेहराबों में 24 मावलों की मूर्तियां लगाई गई है। चबुतरे पर हाथी की सूंड   से पानी की फवारे की व्यवस्था की गई है। चबुतरे का काम आरसीसी में किया गया है। चबुतरे के आस-पास स्टोन क्लायडिंग की गई है। प्रतिमा के चबुतरे की उंचाई 31 फिट है। प्रतिमा के निर्माण के लिए धातु-कांस्य धातु का इस्तेमाल किया गया है।

क्रांति चौक का नुर बदला है

पिछले कई माह से शिवाजी की प्रतिमा उंचाई करने का काम जारी था। इस कार्य में काफी देरी होने से शिवप्रेमियों में गुस्सा था। देर ही  सही लेकिन क्रांति चौक में शिवाजी की भव्य दिव्य प्रतिमा बिठाने के चलते क्रांति चौक का नुर बदला है। शनिवार को आयोजित शिवजयंती पर शिवप्रेमियों ने नई प्रतिमा के अनावरण पर जोरदार जश्न मनाने का निर्णय लिया है। शिवप्रेमी शिवजयंती उत्साह से मनाने के लिए शनिवार का इंतजार कर रहे है।

Exit mobile version