महाराष्ट्र के औरंगाबाद में शुक्रवार की रात छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर 61 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण लाखों लोगों के मौजूदगी में आदित्य ठाकरे ने किया. इस दौरान, क्रांति चौक परिसर में शिवाजी महाराज की प्रतिमा के करीब जोरदार आतिशबाजी, ढोल और लेजर लाइट शो के साथ-साथ लोगों ने अपने हाथ में भगवा झंडे को लेकर ‘जय भवानी जय शिवाजी’ के नारे लगाने लगे जिससे सारा आसमान गूंजने लगा. बता दें कि औरंगाबाद में पहली बार इस तरह से शिवाजी महाराज की जयंती मनाई गई जिसमें सैकड़ों की तादाद में लाइट लगाए गए शिवाजी महाराज की प्रतिमा को हर तरफ से फूलों से सजाया गया
