इंदौर। महापौर पद के कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला ने आज जनसंपर्क के दौरान गोरी नगर में जब एक मासूम कन्या का पाद पूजन किया तो सभी भावुक हो गए । बालिका ने भी अपना हाथ उठाकर शुक्ला को आशीर्वाद देने का संकेत दिया ।
शुक्ला के द्वारा आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 मे अपने जनसंपर्क की शुरुआत वार्ड क्रमांक अट्ठारह में गोविंद नगर से की । उसके बाद उन्होंने मारुति नगर , बजरंग पुरा, शिव नगर, शिव कंठ नगर, भवानी नगर, फिर वार्ड 19 में कुमेडी, नरवल काकड, नरवल, गणेश धाम, मुखर्जी नगर, इसके बाद वार्ड 20 में सुखलिया, खातीपुरा , गोरी नगर , वार्ड 21 में अभिनंदन नगर , वार्ड 22 में हीरा नगर, रविदास नगर, लव कुश नगर में जनसंपर्क किया । इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों ने अपने घरों से बाहर आकर शुक्ला का जोरदार स्वागत किया और उन्हें विजय बनाने का संकल्प लिया ।
इस जनसंपर्क के दौरान जब शुक्ला गौरी नगर में घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रहे थे, तो वहां एक परिवार अपने घर के बाहर खड़ा होकर शुक्ला के आगमन का इंतजार कर रहा था । इस परिवार में कुछ महीने पहले ही बालिका का जन्म हुआ था । जब शुक्ला इस परिवार से आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पहुंचे तो उन्होंने इस बालिका का पूजन किया । बालिका को तिलक लगाकर उसके चरणों की पूजा करने के उपरांत श्रीफल भेंट कर बालिका से आशीर्वाद लिया । अबोध और मासूम बालिका ने अपने हाथ हिला कर शुक्ला को आशीर्वाद देने का संकेत दिया ।
जनसंपर्क मे प्रमुख रुप से राजेश चौकसे, दीपू यादव, सर्वेश तिवारी,चिंटू चौकसे,भूपेंद्र चौहान, रदू जायसवाल, अमित पटेल, बहुआ यादव, परवेश यादव मौजूद थे ।
