मल्हारगंज थाना क्षेत्र में लोगों से हफ्ता वसूली के लिए दबाव बना रहे आरोपी पर मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में आदतन अपराधी लोगों से हफ्ता वसूली के लिए दबाव बना रहा था इस पर पुलिस ने अवैध वसूली की धाराओं में मामला दर्ज किया है आरोपी की तलाश की जा रही है।

मामला इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र का है क्षेत्र के जिंसी और मल्हार पलटन के रहवासियों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई की जुनेद नामक आदतन अपराधी क्षेत्र में हफ्ता वसूली के लिए मांग कर रहा है और नहीं देने पर हथियार लेकर धमकाता है फिलहाल पुलिस ने जुनेद के खिलाफ अवैध वसूली की धाराओं में मामला दर्ज किया है आरोपी पर पूर्व में भी कई अपराध दर्ज है जिसे लेकर अब पुलिस आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद कड़ी कार्रवाई करेगी।

Exit mobile version