एरोड्रम थाना क्षेत्र की कॉलोनी में संदिग्ध रूप से घटना को अंजाम देने के लिए घूम रहे आरोपी सीसीटीवी में कैद

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में लगातार एरोड्रम थाना क्षेत्र में वारदातें बढ़ रही है ऐसे ही कुछ संदिग्ध के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं जिसमें कुछ संदिग्ध घर की रेकी करते दिख रहे हैं फरियादी ने थाने पर शिकायती आवेदन दिया है जिस पर पुलिस जांच कर रही है।

मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र का है क्षेत्र की गरीब नवाज कॉलोनी में रहने वाले एक फरियादी में थाने पहुंचकर एक शिकायती आवेदन प्रस्तुत किया है जिसमें उनके घर की रेकी करते कुछ संदिग्ध नजर आ रहे हैं जिसमें एक महिला भी शामिल है फरियादी के घर के बाहर संभवत किसी घटना को अंजाम देने आए थे फिर भी सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए फरियादी द्वारा थाने पर आवेदन दिया गया है फ़िलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर और फरियादी के शिकायती पत्र पर जांच कर रही है।

Exit mobile version