भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर करेगा संगोष्ठी का आयोजन व समाज के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का सम्मान समारोह

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम 8 वर्ष पूर्ण हो चुके है मोदी जी ने सेवा एवं समर्पण के इन वर्षों में सबका साथ सबका विकास ओर सबका विश्वास के मंत्र के साथ साथ समाज के प्रत्येक वर्ग का कल्याण किया है

इसी तारतम्य में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा इंदौर द्वारा 6 जून को समाज के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का सम्मान व समाज के प्रबुद्धजनों की संगोष्ठी का आयोजन रखा है इस आयोजन की तैयारी जोर शोर से चल रही है सभी मंडलो में बैठकों का दौर जारी है कल विधानसभा 1 के लक्ष्मीबाई मण्डल में मंडल प्रभारी व पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नगर मंत्री निखिल सोनी के नेतृत्व में आयोजन की तैयारियों के संदर्भ में बैठक का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने हिस्सा लिया बैठक में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नगर पदाधिकारी जितु कुशवाह , सुभाष परमार , विजय देवड़ा , विनोद साहू , मनोज यादव सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे

Exit mobile version