देश की बात, आपके शहर से
Indore27°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndia News
मध्यप्रदेश 2 बार पढ़ी गई

बेकाबू भीड़ के कारण सीहोर में रुद्राक्ष महोत्सव स्थगित:भक्तों को परेशान होते देख रो पड़े पं. प्रदीप मिश्रा, अब घर-घर भेजेंगे रुद्राक्ष; इंदौर-भोपाल हाईवे 6 घंटे जाम

सीहोर के नजदीक हेमा चितवलिया गांव स्थित कुबरेश्वर महादेव धाम में सोमवार से शुरू हुआ 7 दिवसीय शिव महापुराण एवं रुद्राक्ष महोत्सव स्थगित कर दिया गया है।

Abhishek Raghuvanshi1 मार्च 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

सीहोर के नजदीक हेमा चितवलिया गांव स्थित कुबरेश्वर महादेव धाम में सोमवार से शुरू हुआ 7 दिवसीय शिव महापुराण एवं रुद्राक्ष महोत्सव स्थगित कर दिया गया है। कार्यक्रम कथा वाचक प्रदीप मिश्रा ने आयोजित किया था, दावा किया गया था कि कार्यक्रम के दौरान 7 दिन में करीब 15 लाख श्रद्धालु आएंगे। पहले ही दिन लाखों श्रद्धालुओं के आने के कारण हालात बिगड़ गए। इंदौर-भोपाल स्टेट हाईवे करीब 6 घंटे तक जाम रहा। हाईवे पर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गई। लोगों की परेशानी को देखते हुए पंडित प्रदीप मिश्रा ने कार्यक्रम स्थगित करने की घोषणा कर दी। इस दौरान वो भावुक होकर रो पड़े। भक्तों के भी आंसू छलक आए। दरअसल ट्रैफिक व्यवस्था पुलिस और प्रशासन को मिलकर संभालना था। लेकिन वो इसे हैंडल करने में नाकाम रहा। साथ ही उनका खुफिया तंत्र भी पूरी तरह फेल रहा। इंदौर-भोपाल स्टेट हाईवे फोरलेन होने के बावजूद यहां लंबा जाम लग गया। इससे भीड़ का अंदाजा लगाया जा सकता है।

रुद्राक्ष का महत्व बताया, फिर स्थगित करने की घोषणा
सोमवार की सुबह महोत्सव के पहले दिन पूर्ण विधि-विधान से रुद्राक्षों का अभिषेक किया गया और उसके पश्चात दोपहर 1 बजे शिव महापुराण का आयोजन किया गया था। इस दौरान पंडित मिश्रा ने कहा कि कहते हैं कि गुलाब के फूल में सुन्दरता और कांटे दोनों होते हैं। पर लोग कांटों की कहां परवाह करते हैं, गुलाब के लिए।

इसी तरह प्यार में भी दुख-तकलीफ और खुशी दोनों होते है, लेकिन खुशी का एहसास इतना होता है कि लोग दुख-तकलीफों की परवाह नहीं करते। इसके बाद व्यास गादी पर बैठे मिश्रा ने आयाेजन निरस्त करने की घोषणा की। इस दाैरान वे राे पड़े, यह देख वहां मौजूद लाखों श्रद्धालुओं ने हाथ हिलाकर मना किया और फफक पड़े। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की, जो जहां है, वहीं से वापस अपने घर लौट जाए। रुद्राक्ष लोगों के घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था विठलेश सेवा समिति करेगी।

एक दिन पहले ही लॉज और होटल हो गए थे फुल
सोमवार सुबह रुद्राक्ष महोत्सव के शुरू होते ही लाखों की संख्या में श्रद्धालु आयोजन स्थल पर पहुंचने लगे थे। देखते ही देखते सुबह 11 बजे तक स्टेट हाईवे पर जाम के हालात बन गए। आयोजन स्थल पर भीड़ जमा होने के कारण कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। आयोजन के एक दिन पहले ही शहर के होटल, लाॅज और धर्मशालाएं फुल हो चुकी थी। हालात यह बने की मैरिज गार्डन सहित लोगों के घरों में श्रद्धालुओं को ठहरने की व्यवस्था की गई। इधर भीड़ के कारण स्टेट हाईवे जाम होने के बाद स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए कलेक्टर और एसपी को मोर्चा संभाला।

कलेक्टर, एसपी ने की पंडित जी से बात

कलेक्टर और एसपी ने कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से भी बात की। हालात को देखते हुए पंडित मिश्रा ने शिव पुराण और रुद्राक्ष महोत्सव को स्थगित करने की घोषणा आयोजन स्थल से ही कर दी। उन्होंने सभी से घर लौटने का आग्रह करते हुए कथा ऑनलाइन श्रवण करने की अपील की। सीहोर कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर का कहना है कि स्थल पर इतनी बड़ी भीड़ आएगी, इस बात की सूचना प्रशासन को नहीं दी गई थी।

कथा के दौरान यह कहा…

पं. मिश्रा ने कहा – जगत के पालनकर्ता भगवान शिव का मनन करें, जन कल्याण से जुड़े, भगवान शिव आदिदेव, देवों के देव है, महादेव है। सभी देवताओं में वे सर्वोच्च है, महानतम है, दुखों को हरने वाले है। रुद्राक्ष को हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। इसका संबंध भगवान शिव से है। हिंदू धर्म के मानने वाले इसकी पूजा भी करते हैं। जानकारों की मानें, तो रुद्राक्ष धारण करने से व्यक्ति के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। यह बहुत ही लाभकारी माना गया है, परंतु इसे धारण करने से पहले आपको इसके विषय में जान लेना चाहिए। रुद्राक्ष कई तरह के होते हैं, सभी का प्रभाव अलग-अलग होता है।

हम भाग्य के अधीन नहीं हैं, बल्कि स्वयं भाग्य के निर्माता हैं
पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि हम भाग्य के अधीन नहीं हैं, बल्कि स्वयं भाग्य के निर्माता हैं। भाग्य हमारे कर्मों का वह हिस्सा है जो हमारे भावी जीवन का निर्माता भी बनता है और नियंत्रक भी होता है। कर्म जानबूझकर किया गया हो या अनजाने, उसका फल कर्ता को भोगना ही पड़ता है। संचित कर्म फल ही भाग्य कहलाता है। मेहनत करने के बाद ही हमें सफलता मिलती है। इसलिए जब हम कोई कष्ट उठाते हैं उसी के बाद हमें सुख प्राप्त होता है। यदि हम कोई मेहनत ही ना करें और हमें उस सुख की प्राप्ति हो जाए तो उस सुख से हमें शांति न

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 3 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 3 दिन पहलेसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 दिन पहलेगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्टIndia Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
औद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहलेनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजाMadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्नMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 6 दिन पहले
मेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजाMadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 7 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 7 दिन पहलेसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखीMadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 7 दिन पहलेराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरेMadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 7 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 7 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेकहीं कटेगा वार्ड, कहीं बदलेगी सीट… इटारसी में 2027 नगरीय निकाय चुनाव से पहले परिसीमन की हलचल तेजMadhyaPradeshकहीं कटेगा वार्ड, कहीं बदलेगी सीट… इटारसी में 2027 नगरीय निकाय चुनाव से पहले परिसीमन की हलचल तेज 7 दिन पहलेसीएम फेलोज, विकास गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन और प्रभावी मूल्यांकन सुनिश्चित करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshसीएम फेलोज, विकास गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन और प्रभावी मूल्यांकन सुनिश्चित करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
↑