इंदौर एम वाय अस्पताल मैं पिछले दिनों एंबुलेंस चालक पर गोली चलाने वाले बदमाश सलमान लाला पर डीसीपी ने ₹5000 का इनाम फरारी के दौरान घोषित किया है पुलिस लगातार सभी फरार आरोपियों की तलाश कर रही है वहीं पुलिस एम वाय अस्पताल प्रबंधन के साथ मिलकर अस्पताल परिसर में एक बुध शुरू करने की पहल कर रही है ताकि एंबुलेंस को सुचारू रूप से चलाया जा सके और कोई भी अस्पताल में ऐसी घटना दोबारा से सामने ना आ सके
एमवाय अस्पताल में गोली चलने की यह वारदात पिछले 2 दिनों पूर्व देर रात सामने आई थी जब अस्पताल में एंबुलेंस चलाने वाले सद्दाम पर दूसरे पक्ष के एंबुलेंस चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर अस्पताल पहुंचे और सद्दाम पर गोली चला कर भाग निकले थे गोली सद्दाम के कंधे में लगी थी पुलिस घटना के बाद से ही आरोपियों की धरपकड़ शुरू की थी पुलिस ने इस घटना में मुख्य षड्यंत्रकारी एंबुलेंस चालक इमरान को तो पहले ही गिरफ्तार कर लिया है वहीं इस घटना का लिस्टेड बदमाश सलमान लाला उसके साथी फरार है जिस पर डीसीपी ने 5000 हजार का इनाम घोषित किया है डीसीपी का कहना है कि जल्द ही एमवाय अस्पताल में एक बूथ की शुरुआत की जा रही है ताकि एंबुलेंस को सुचारु रुप से अस्पताल द्वारा चलाया जा सके ताकि आगे भविष्य में ऐसी घटनाएं सामने नहीं आ सके
