इंदौर कनाडिया पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे हैं इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है आरोपी की तलाश में चाकू भी बरामद हुआ है।
दरअसल कनाडिया थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र का लिस्टेड बदमाश राहुल खींची शराब की दुकान के पास खड़ा है सूचना की तस्दीक करने के बाद घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक चाकू भी बरामद किया है आरोपी पर 13 से अधिक इंदौर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अपराध दर्ज है आरोपी पर कनाडिया पुलिस द्वारा 5000 का इनाम भी घोषित किया गया था।
