पटाखों पर लगे पूर्ण प्रतिबंध के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल
नई दिल्ली : दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने बुधवार को हरित पटाखों के कारोबारियों से पूछा कि क्या उनके लिए यह उचित नहीं है कि वे आगामी महीनों के दौरान शहर में सभी प्रकार के पटाखों (Firecrackers) की बिक्री और उपयोग पर लगे प्रतिबंध के खिलाफ शीर्ष अदालत का रुख करें.

नई दिल्ली : दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने बुधवार को हरित पटाखों के कारोबारियों से पूछा कि क्या उनके लिए यह उचित नहीं है कि वे आगामी महीनों के दौरान शहर में सभी प्रकार के पटाखों (Firecrackers) की बिक्री और उपयोग पर लगे प्रतिबंध के खिलाफ शीर्ष अदालत का रुख करें. हाई कोर्ट ने पटाखों और पर्यावरण पर उनके प्रभाव से संबंधित मामला सुप्रीम कोर्ट के समक्ष लंबित होने के मद्देनजर यह टिप्पणी की. हाई कोर्ट पटाखों के विक्रेताओं की याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा था, जिनमें “केवल हरित पटाखों की खरीद, बिक्री और भंडारण” की अनुमति मांगी गई है. अदालत ने मामले की सुनवाई सात अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दी ताकि उच्चतम न्यायलय से समक्ष चल रही कार्यवाही के दायरे के बारे में और स्पष्टता हासिल की जा सके.
न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने कहा, “क्या (विक्रेताओं की) एसोसिएशन के लिए यह उचित नहीं है कि वह वहां (सर्वोच्च न्यायालय में) एक आवेदन दायर करे, जहां मामला अभी लंबित है?” अदालत ने कहा, “पेश की गई सामग्री के आधार पर प्रतीत होता है कि पटाखों की बिक्री व पर्यावरण पर इसके प्रभाव का मुद्दा सर्वोच्च न्यायालय के विचाराधीन है. (इसलिए) मुद्दा यह है कि क्या वर्तमान याचिका पर अलग से विचार किया जाना चाहिए या नहीं?” हरित पटाखों के कारोबारियों ने आने वाले महीनों के दौरान शहर में सभी प्रकार के पटाखों की बिक्री और उपयोग पर दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) की ओर से लगाए गए प्रतिबंध के खिलाफ हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.
दिल्ली सरकार के वकील ने कहा कि प्रतिबंध लगाने का आदेश शहर की वायु गुणवत्ता को देखते हुए जारी किया गया था, जो खराब हो रही थी. याचिकाकर्ताओं, ‘शिवा फायरवर्क्स’ और ‘जय माता स्टोर्स’ ने अपनी याचिका में कहा कि दिल्ली में वायु गुणवत्ता 15 अगस्त से “मध्यम” रही है, लिहाजा हरित पटाखों के इस्तेमाल पर भी प्रतिबंध लगाने की जरूरत नहीं है. याचिकाकर्ताओं ने जोर देकर कहा कि 14 सितंबर को डीपीसीसी की ओर से “अंतिम क्षणों में लगाया गया प्रतिबंध” मनमाना और अवैध है तथा इससे उनकी आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Lifestyleसैमसंग 32-इंच OLED गेमिंग मॉनिटर पर $300 की छूट 2 घंटे पहले
LifestyleMoods, Leeds: ग्रेड II-लिस्टेड बिल्डिंग में टैटू, हेयर और रेस्टोरेंट 3 घंटे पहले
Businessट्रम्प का Murdoch और WSJ पर मुकदमा डिसमिस्ड विथ प्रीग्रेड 4 घंटे पहले
Businessजर्मनी में फ्रैंकफर्ट की दुकानों पर लूट, प्रोटेस्ट में हिंसा 4 घंटे पहले
Sportsमाइकल आर्टेटा का डॉसियर: नई साजिश सिद्धांत 5 घंटे पहले
Sportsहाव्किन्स वेल्स के केंद्र जोड़ी में अग्रणी, विश्व कप लक्ष्य 5 घंटे पहले
Health & Fitnessअल्डर हे ने एलिओनर की मृत्यु के लिए 24 विफलताओं की ज़िम्मेदारी स्वीकार की 6 घंटे पहले
TechnologySpaceXAI का NAACP मुकदमा फेडरल कोर्ट में आगे बढ़ा 7 घंटे पहले
SportsCardiff ने Ospreys को 26-0 से हराया, Bowen ने डबल ट्राई 12 घंटे पहले
Health & FitnessBetsi Cadawaladr स्वास्थ्य बोर्ड ने तीन अस्पतालों के आपातकालीन केंद्र बंद करने की योजना 13 घंटे पहले
TechnologyOpenAI ने फंडिंग लक्ष्य घटाया, अब $20 बिलियन की खोज 14 घंटे पहले
TechnologyBinance.com पर हैक, DevOps इंजीनियर के लैपटॉप से शुरू 15 घंटे पहले
LifestyleApple Contacts ऐप के 10 उपयोगी हैक और ट्रिक्स 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 1 दिन पहले
India Newsसंजय राऊत की किताब में विजय माल्या का बचाव, बोले- वह धोखेबाज नहीं थे; मोदी सरकार पर लगाए आरोप 1 दिन पहले
LifestyleGuardian Lifestyle का “What links Suzi Quatro, Cream और Blink-182? The Saturday quiz” 1 दिन पहले
India Newsकर्मयोगी नितिन नबीन के मीडिया महारत्न आशीष ऊषा अग्रवाल 1 दिन पहले
BusinessNorthumbria University के शोधकर्ता ने AI से निर्माण सुरक्षा पर चेतावनी दी 1 दिन पहले
BusinessBinance $6.3bn चोरी की रिकवरी पर काम कर रहा है, North Korea से जुड़ा 1 दिन पहले
Sportsइंग्लैंड ने यूएसए को 12-55 से हराकर 35-वर्षीय जीत की श्रृंखला जारी रखी 1 दिन पहले
SportsSherrock ने Littler को हराकर £501,000 का पुरस्कार जीता 1 दिन पहले
Health & Fitness83 वर्षीय रोगी को अस्पताल जाने के लिए चार घंटे की ड्राइव करनी पड़ी 1 दिन पहले
TechnologyMeta की क्रेडिट रेटिंग AA- नकारात्मक में बदली, कैश फ्लो चिंताएँ 1 दिन पहले
Technologyबिनेंस हैक के पीछे नॉर्थ कोरिया के लैज़र ग्रुप 1 दिन पहले