निगमकर्मियों से मारपीट व शासकीय कार्य मे बाधा को लेकर निगमकर्मी ने की चार लोगों के खिलाफ शिकायत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

तुकोगंज पुलिस द्वारा निगमकर्मी की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओ में प्रकरण दर्ज किया गया है । आरोपियो ने निगमकर्मीओ से मालवामिल सब्जी मंडी की शिफ्टिंग के दौरान मारपीट करते हुए कार्य मे बाधा पहुचाई थी ।

मामला तुकोगंज थाना क्षेत्र के मालवामिल सब्जी मंडी का है । इसे दो दिन पहले दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा था । इसी दौरान दुकानदार शकील अंसारी, रुखसाना अंसारी , जावेद अंसारी सहित चार लोगों ने निगमकर्मी से मारपीट करते हुए शासकीय कार्य मे बाधा पहुचाई जिसकी शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है ।

– फिलहाल सभी आरोपी फरार है जिनकी पुलिस तलाश में जुटी है ।

Exit mobile version