कोविड केयर सेंटर की शुरुआत जल संसाधन मंत्री सिलावट और प्रशासनिक अधिकारी ने किया दोरा

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर में लगातार बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव मरीजों को देखते हुए एक बार फिर से कोविड केयर सेंटर की शुरुआत की गई है राधा स्वामी सत्संग व्यास में मनाए गए इस कोविड केयर सेंटर में शुरुआती तौर पर 600 बेड की व्यवस्था की गई है प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और प्रशासनिक अधिकारी इस कोविड केयर सेंटर का दौरा करने पहुंचे इस दौरान मंत्री ने अधिकारियों को यहां पर तमाम व्यवस्थाएं जुटाने के निर्देश भी दिए

इंदौर में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है फिलहाल इंदौर में कोरोना के कुल एक्टिव केसों की संख्या 1760 जा पहुंची है, ऐसे में एक बार फिर जन सहयोग के माध्यम से कोविड केयर सेंटर को तैयार किया जा रहा है राधा स्वामी सत्संग व्यास में मां अहिल्या कोविड केयर सेंटर की शुरुआत मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए की गई है शुरुआती दौर पर यहां पर 21 मरीज फिलहाल इलाजरत है, कोविड संक्रमण के चलते प्रथम चरण में यहाँ पर 600 बेड की व्यवस्था जुटाई गई है और आने वाले समय में यदि मरीजों की संख्या बढ़ती है तो द्वितीय और तृतीय चरण में भी इस केयर सेंटर में बेड बढ़ा दिए जाएंगे, प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह कोविड केयर सेंटर का दौरा करने पहुंचे इस दौरान मंत्री ने सेंटर में जुटाई गई तमाम सुविधाओं को लेकर अधिकारियों से जानकारी भी ली, शहर में लगातार बढ़ रही ठंड और असमय हुई बारिश के चलते अतिरिक्त व्यवस्थाएं भी जुटाने के निर्देश मंत्री तुलसी सिलावट के द्वारा दिए गए इस दौरान मीडिया से बातचीत में तुलसी सिलावट ने कहा कि इंदौर शहर की जनता ने इससे पहले भी जन सहयोग से इसी तरह का सेंटर तैयार किया था और अब एक बार फिर लोग आगे आकर इस तरह के सेंटर तैयार करने में मदद कर रहे हैं तुलसी सिलावट ने कहा कि शहर में लगातार पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है ऐसे में अब लोगों को और जागरूक होने की आवश्यकता है

Exit mobile version