भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में बयान देते हुए कहा है कि कश्मीरी फाइल्स फिल्म को वही टैक्स फ्री नहीं करेंगे जिन्हें कश्मीर का सच कड़वा दिखाई दे रहा है साथ ही विश्व में भारत की स्थिति को लेकर भी कैलाश विजयवर्गीय अपना बयान दिया
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बयान देते हुए कहा है कि द कश्मीरी फाइल्स को वही लोग टैक्स फ्री नहीं करेंगे जिन्हें कश्मीर का सच कड़वा दिखाई दे रहा है कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भारत के पड़ोसी देशों की हालत देख लीजिए श्रीलंका में गृह युद्ध प्रारंभ हो चुका है पाकिस्तान और बांग्लादेश में परेशानी है ऐसे समय में भारत अंगद के पैर की तरह खड़ा हुआ है और सारी दुनिया भारत की तरफ देख रही है कैलाश विजयवर्गीय के मुताबिक विश्व में शांति स्थापित कर सकता है तो वह सिर्फ भारत कर सकता है और यह हम सब के लिए गर्व की बात है
