इंदौर के प्राचीन श्री बिजासन माता मंदिर में सुबह 5:00 बजे घट स्थापना के साथ ही भक्तों द्वारा दर्शन के लिए ताता लगा हुआ है महामारी के 2 वर्षों के बाद चेत्र नवरात्रि पर मंदिर प्रांगण में कई आयोजन किए जाएंगे…।
इंदौर में प्राचीन श्री बिजासन माता मंदिर यूह तो भक्तों ताता हमेशा रहता है लेकिन नवरात्रि के पर्व पर यहां पर भक्तों की संख्या लाखों में पहुंच जाती है इसी को लेकर मंदिर के मुख्य पुजारी सतीश गोस्वामी द्वारा बताया गया कि सुबह 5:00 बजे घट स्थापना की गई थी और उसके बाद से ही भक्तों के लिए मंदिर के पट खोले गए थे तभी से लगातार भक्त दर्शन लाभ ले रहे हैं पिछले 2 वर्षों से महामारी के चलते मंदिर पर कई नियमों के कारण दर्शन का लाभ नही ले पा रहे थे लेकिन अब एक बार बड़े हर्षोल्लास के साथ अपनी मनोकामना को लेकर मंदिर में माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और इनके लिए प्रशासन द्वारा तमाम तरह की व्यवस्थाएं की गई हैं
