छात्रा के महत्वपूर्ण शैक्षणिक दस्तावेजों से भरा बैग सराफा पुलिस द्वारा ढूंढ कर सुपुर्द किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आज एमओजी लाइन में रहने वाली एक छात्रा राजवाड़ा क्षेत्र में अपना बैग जिसमें उसके महत्वपूर्ण शैक्षणिक दस्तावेज, मोबाइल व नगदी रखी हुई थी भूल कर चली गई । घर जाकर बैग ना मिलने पर काफी परेशान थी तथा उसे याद भी नहीं था कि वह बैग कहां छोड़ कर आई है। इसी दौरान बाजार व्यवस्था में लगे हुए बल द्वारा सर्चिंग कर बैग को तलाश लिया गया तथा छात्रा के सुपुर्द किया गया । अपना खोया हुआ बैग व दस्तावेज अनपेक्षित रुप से मिलने पर छात्रा बहुत खुश हुई।

Exit mobile version