गोवा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़:मुंबई की टीवी एक्ट्रेस समेत तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया गया, एक गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

गोवा पुलिस की अपराधा शाखा ने पणजी के पास संगोल्डा गांव में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान एक टीवी एक्ट्रेस समेत तीन महिलाओं और हैदराबाद के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। क्राइम ब्रांच के मुताबिक, टीवी एक्ट्रेस और एक अन्य महिला मुंबई के पास विरार की रहने वाली है। तीसरी महिला हैदराबाद की है।

गुप्त सूचना के आधार पर अपराध शाखा ने जाल बिछाया और संगोल्डा के एक होटल में हैदराबाद के व्यक्ति से 50 हजार रुपए में सौदा किया। इसके बाद दलाल ने जैसे ही तीन महिलाओं को पेश किया, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, पकड़ी गई महिलाओं की उम्र 30 से 37 साल के बीच है।

ऐसे हुआ रैकेट का भंडाफोड़
गोवा पुलिस की अपराधा शाखा की ओर से बताया गया है कि अपराध शाखा को गुप्त सूचना मिली थी कि हाफिज सैयद बिलाल नाम का शख्स देह व्यापार की गतिविधियों में शामिल है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने अपना जाल बुनना शुरू किया।

पुलिस ने बताया कि इस सूचना की पुष्टि कर लेने के बाद हैदराबाद के रहने वाले इस शख्स से फर्जी ग्राहक के सहारे संपर्क कर सौदा तय किया गया। सौदे के तहत 50 हजार रुपए दिए जाने थे और इन्हें संगोल्ड गांव के एक होटल में चुकाने की बात तय हुई थी।

- Advertisement -

अपराध शाखा ने बताया कि 26 वर्षीय इस शख्स को 17 मार्च को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह तीन अन्य महिलाओं के साथ मौके पर पहुंचा था।

Exit mobile version