गोकुलपुरी हादसे की तस्वीरें: जिंदा जल गए एक ही परिवार पांच लोग, 60 परिवारों से छिन गई छत, जिसने भी देखा दहल गया

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

दिल्ली के गोकुलपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात लगी आग में सात लोगों की मौत हो गई है। इनमें पांच लोग एक ही परिवार के हैं। हादसे में 60 झोपड़ियां भी जलकर राख हो गई हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घटना पर दुख जताया है। घटना की जांच के लिए गोकलपुरी क्षेत्र में फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है।

2 of 7गोकलपुरी में आग लगने के बाद का मंजर – फोटो : जी पालघटना में एक ही परिवरा के जिन पांच लोगों की मौत हुई है, उनमें बबलू, बेटा शहंशाह, बहन रेशमा, भाई रंजीत और भाभी प्रियंका हैं। मरने वाले सभी लोग मूल रूप से उन्नाव जिला के शफीपुर तहसील क्षेत्र के निवासी थे। यहां रहकर वे लोग अपना जीवन-यापन कर रहे थे।विज्ञापन

3 of 7गोकलपुरी में आग लगने के बाद का मंजर – फोटो : जी पालउत्तर पूर्वी दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने कहा कि गोकुलपुरी थाना क्षेत्र में रात लगभग एक बजे आग लगने की सूचना मिली। तत्काल टीम को मौके पर बचाव उपकरणों के साथ भेजा गया।

4 of 7गोकलपुरी में आग लगने के बाद का मंजर – फोटो : जी पालउन्होंने बताया कि हमने अग्निशमन विभाग से भी संपर्क किया, जिसने त्वरित कार्रवाई की। हम तड़के चार बजे तक आग बुझा सके तबतक सात लोगों की जलकर मौत हो चुकी थी।विज्ञापन

- Advertisement -

5 of 7गोकलपुरी में आग लगने के बाद विलाप करते मृतकों के परिजन – फोटो : जी पालदिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘सुबह सुबह ये दुःखद समाचार सुनने को मिला। मैं स्वयं वहां जाकर पीड़ित लोगों से मिलूंगा।’

6 of 7गोकलपुरी में आग – फोटो : जी पालदिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि शुक्रवार देर रात लगभग एक बजे गोकलपुरी क्षेत्र में झुग्गियों में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर 13 गाड़ियां भेजी गईं।

7 of 7गोकलपुरी में आग – फोटो : जी पालदिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि हमने मौके से बुरी तरह जले हुए सात शव बरामद किए, जिनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रतीत होता है कि घटना के समय ये लोग सो रहे थे और आग के तेजी से फैलने के कारण ये लोग भाग नहीं सके। 60 झोपड़ियां पूरी तरह जल चुकी हैं। हम आग लगने के कारणों का पता लगा रहे हैं।

Exit mobile version