कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने सुपर मार्केट से शराब बिक्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार की आबकारी नीति 2022-23 का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है..कांग्रेस इसे एक बड़ा मुद्दा बना रही है..प्रदेश में लागू की जा रही नई शराब नीति के विरोध में इंदौर में कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने सुपर मार्केट से शराब बिक्री के खिलाफ दुकानदारों से सहयोग मांगा है..

कांग्रेस ने जन जागरूकता अभियान के तहत बड़ा गणपति के आसपास की दुकानों के बाहर शराब को बहिष्कार करने के पोस्टर लगाए है.. इस दौरान दुकानदारो से संवाद कर शराब नीति के विरोध में सहयोग देने के साथ ही हार-फूल से स्वागत कर मिठाई भी खिलाई.. संजय शुक्ला ने भाजपा को आड़े हाथो लेते हुए आरोप लगाया है कि भाजपा अब घर घर दारू बेचेगी,कुछ समय के बाद नोट कमाने के लिए मंदिरो में भी दारु बेचने का काम किया जाएगा और आम जनता से कहा जाएगा कि ये प्रसाद है..शुक्ला ने कहा कि शराब ने घर बर्बाद किए है और अब सस्ती और घर घर दारू मिलने से और अधिक घर बर्बाद होंगे..उन्होंने कहा की नई शराब नीति को लेकर आम जनता में आक्रोश है और इस फैसले के खिलाफ जनता कांग्रेस के साथ है..बता दे अंग्रेजी शराब की खुदरा कीमतें 20 फीसदी तक कम की गई हैं, इसके अलावा 4 बड़े शहरों इंदौर,भोपाल,जबलपुर और ग्वालियर के सुपर मार्केट में शराब की खुदरा बिक्री की मंजूरी दे दी है…सरकार ने घर पर बार खोलने की इजाजत भी दी है..

Exit mobile version