इंदौर कमिश्नर ने बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी को सतर्क रहने व बूस्टर डोज लगवाने की अपील की

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर कोरोना लगातार पैर पसारता नजर आ रहा है हजारों की संख्या में मरीज सामने आ रहे हैं वहीं पुलिस प्रशासन के कई अधिकारी भी संक्रमित हो चुके हैं कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र द्वारा सभी को सतर्क रहने व बूस्टर डोज लगवाने की अपील की है।

गौरतलब है कि इंदौर में लगातार कोरोना संक्रमण के मरीज हजारों की संख्या में आ चुके हैं वहीं पुलिस विभाग भी इससे अछूता नहीं रहा पुलिस विभाग में ही कुल 50 से अधिक कर्मचारी व अधिकारी संक्रमित हो चुके हैं पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिस्र के अनुसार पिछली दो लहर की अपेक्षा यह संक्रमण ज्यादा घातक नहीं है लेकिन इसकी फैलने की तीव्रता अधिक है जिसके कारण कई लोग संक्रमित हो रहे हैं अच्छी बात यह है कि जितने लोग भी संक्रमित हो रहे हैं वह सामान्य उपचार से ही ठीक हो रहे हैं किसी के अस्पताल पहुंचने की की नौबत नहीं आ रही है यह एक अच्छी बात है वही समस्त पुलिसकर्मियों को बूस्टर डोज लगवाए जा रहे हैं अधिकांश पुलिसकर्मियों का बूस्टर डोज लग चुका है और जो बचे हैं उनसे लगाने की अपील की जा रही है कि जल्द से जल्द अपना बूस्टर डोज लगवाए ताकि जो आने वाली चुनौतियां है उससे लड़ सके।

Exit mobile version