‘ऑपरेशन लोटस’ फेल का दावा करने वाली AAP का कुछ विधायकों से कटा संपर्क, पार्टी ने भी माना
दिल्ली में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच सियासी घमासान जारी है। आप ने बीजेपी पर अपने विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है। इसी बीच पार्टी का अपने कई विधायकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है।
दिल्ली में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच सियासी घमासान जारी है। आप ने बीजेपी पर अपने विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है। इसी बीच पार्टी का अपने कई विधायकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने इस बात को स्वीकार किया है। हालांकि, उन्होंने यह भी उम्मीद जताई है कि बैठक शुरू होने तक सभी आ जाएंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी के खिलाफ आगे की रणनीति तय करने के लिए सुबह 11 बजे अपने आवास पर बैठक बुलाई है। इससे पहले पार्टी ने बीजेपी पर ऑपरेशन लोटस चलाने का आरोप लगाते हुए कहा था कि उसने इसे फेल कर दिया है।
बैठक में सभी विधायक पहुंचेंगे
70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में आप के 62 विधायक हैं। आप नेताओं ने पहुंच से बाहर हुए विधायकों के नामों का खुलासा नहीं किया और ना ही यह बताया है कि कितने विधायक पहुंच से बाहर हैं, लेकिन उनका कहना है कि पार्टी लगातार उन तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। आप नेता दिलीप पांडे, सौरभ भारद्वाज और आतिशी मार्लेना ने कुछ विधायकों से संपर्क नहीं होने की बात स्वीकार की है। उन्होंने यह भी भरोसा जताया है कि सभी बैठक में पहुंच जाएंगे।
40 विधायक तोड़ने की कोशिश का दावा
दिलीप पांडे ने कहा, ”बीजेपी हर विधायक को 20 करोड़ ऑफर कर रही है और 40 विधायक तोड़ने की कोशिश है तो इसका मतलब 800 करोड़ लेकर खड़ी है। बीजेपी के पास यह कालाधन कहां से आया। सीबीआई और ईडी से इसकी जांच होनी चाहिए। विधायकों के संपर्क से जहां तक बात है, मुझे उम्मीद है कि सभी संपर्क में आ जाएंगे, जिनसे बात नहीं हो पा रही है, उनसे भी बात हो जाएगी। सभी विधायकों से बात की जा रही है। कल सभी को मैसेज भेजा गया है। मुझे उम्मीद है कि बैठक शुरू होने तक सभी आ जाएंगे।”
ऑफर नहीं माना तो दर्ज होंगे झूठे केस
बुधवार को आप विधायकों- सोमनाथ भारती, संजीव झा, अजय दत्त और कुलदीप कुमार ने राज्यसभा सांसद संजय सिंह के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने दावा किया कि उन्होंने बीजेपी का ऑफर ठुकरा दिया है। आप नेताओं ने कहा कि उन्हें धमकी दी गई है कि प्रस्ताव ठुकराने पर उनके खिलाफ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की तरह फर्जी मामले दर्ज किए जाएंगे। इस दौरान विधायकों ने उन्हें दिए गए प्रस्ताव का कोई ऑडियो या वीडियो सबूत के तौर पर पेश नहीं किया।
सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने भी जताई उम्मीद
अरविंद केजरीवाल द्वारा बुलाई गई विधायकों की बैठक के लिए पहुंचीं आतिशी मार्लेना ने कहा कि BJP कई दिनों से कोशिश कर रही है कि दिल्ली सरकार को गिरा सके, पहले भी AAP को तोड़ने की और सरकार गिराने की कोशिश हुई है। कई विधायकों ने कहा कि उन्हें 20-20 करोड़ रुपए का ऑफर दिया गया। आतिशी ने यह भी कहा कुछ विधायकों से बात नहीं हो पाई थी। वहीं, सौरभ भारद्वाज ने भी ट्विटर पर लिखा है कि ऑपरेशन लोटस फेल हो जाएगा, सभी विधायक बैठक में पहुंच जाएंगे।
दिल्ली सरकार को गिराना चाहती है बीजेपी: आप
आप के नेताओं ने बुधवार को दावा किया था कि बीजेपी चुनी हुई सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा था कि बीजेपी हर विधायक को अपनी लाइड आने के लिए 20-25 करोड़ रुपए का ऑफर दे रही है। हालांकि बीजेपी ने इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया और आरोप लगाया कि पार्टी दिल्ली के शराब घोटाले से ध्यान हटाने के लिए ऐसा कह रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 2 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 2 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 2 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 2 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 4 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 4 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 6 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 6 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 6 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 6 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 6 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले