उत्तर प्रदेश समेत 4 राज्यों में चुनाव जीतने पर बीजेपी हेडक्वॉर्टर से क्या बोले पीएम मोदी?

By Abhishek Raghuvanshi
5 Min Read
उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड चुनाव के नतीजे आने के बाद दिल्ली में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. साथ में अमित शाह, जे. पी. नड्डा और राजनाथ सिंह और नीतिन गड़करी.

पांच राज्यों में हुए विधान सभा चुनाव में उत्तर प्रदेश समेत 4 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को जीत हासिल हुई है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी हेडक्वॉर्टर में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.

https://twitter.com/i/broadcasts/1kvJpAdMkqPxE?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1501925664156696576%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.thelallantop.com%2Fjhamajham%2Fpm-narendra-modi-addresses-party-workers-at-bjp-headquarters-after-victory-in-4-states-including-uttar-pradesh%2F

  •  भाजपा को जिताने के लिए जनता का धन्यवाद. ये युवाओं का समर्थन है. चुनाव के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने वादा किया था कि इस बार होली 10 मार्च से ही शुरू हो जाएगी. कार्यकर्ताओं ने ये वादा पूरा करके दिखाया.
  •  उत्तर प्रदेश ने इस देश को अनेक प्रधानमंत्री दिए हैं. लेकिन पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाले किसी मुख्यमंत्री के दोबारा चुने जाने का ये पहला उदाहरण है. यूपी में 37 साल बाद कोई सरकार लगातार दूसरी बार सत्ता में आई है. यूपी, गोवा और मणिपुर में सरकार होने के बावजूद बीजेपी के वोट शेयर में वृद्धि हुई है. गोवा में सारे एक्ज़िट पोल्स गलत निकल गए. वहां की जनता ने बीजेपी को दोबारा सेवा करने का मौका दिया.
  •  बीते वर्षों में बीजेपी ने गवर्नेंस डिलीवरी सिस्टम बेहतर किया. साथ-साथ पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाए हैं. भाजपा ने मेक श्योर किया है कि हर गरीब तक सरकार की दी हुई सुविधाएं ज़रूर पहुंचे.
  •  पहले उत्तर प्रदेश में जनता को सिर्फ जातिवाद की दृष्टि से देखा जाता था. ऐसा कर यूपी के नागिरकों और उत्तर प्रदेश का अपमान किया जाता था. यूपी को ये कहकर बदनाम किया जाता था कि यहां के चुनाव में सिर्फ जाति चलती है. 2014 से लेकर 2017, 2019 अब 2022 में चुनाव के नतीजे देखिए. यूपी के लोगों ने विकासवाद की राजनीति को चुना है.
  •  पंजाब में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विपरित परिस्थितियों में पार्टी का झंडा बुलंद किया. पंजाब में भाजपा एक शक्ति के रूप में उभरती नज़र आ रही है. सीमावर्ती राज्य होने के नाते पंजाब को अलगाववादी राजनीति से सतर्क रखने का काम भाजपा के कार्यकर्ता करते रहेंगे.
  •  दुनियाभर में फैली कोरोना वायरस महामारी ने बहुत नुकसान किया. इन चुनौतियों से निपटने के लिए भारत ने जो कदम उठाए, आर्थिक स्तर पर जो फैसले लिए, गरीब कल्याण पर फैसले लिए, उसने भारत को काफी संभाला. भारत महामारी से बच पाया क्योंकि हमारी नीतियां जमीन से जुड़ी रहीं. भारत ने दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे तेज वैक्सीन ड्राइव चलाया.
  •  इस समय (रूस और यूक्रेन के बीच) जो युद्ध चल रहा है, उसका डायरेक्ट या इन-डायरेक्ट असर दुनिया के हर देश पर पड़ रहा है. भारत शांति के पक्ष में है. बातचीत से हर समस्या को सुलझाने के पक्ष में है. जो देश सीधे जंग लड़ रहे हैं, भारत का उनसे नाता है. भारत की बहुत सारी ज़रूरतें इन देशों से पूरी होती हैं. भारत बाहर से कच्चा तेल मंगाता है, पाम ऑयल मंगाता है, सनफ्लॉवर ऑयल मंगाता है, उनकी कीमत इंटरनेशनल मार्केट में बहुत तेजी से बढ़ रही है. इसमें गैस, कोयला और फर्टिलाइज़र भी शामिल हैं. युद्ध के कारण पूरी दुनिया में महंगाई बढ़ रही है. बावजूद इसके भारत का इस साल का बजट आत्मनिर्भर बनने का विश्वास दिलाता है.
  •  देश में राजनीति का स्तर बहुत गिर गया है. जब इंडिया के छात्र युद्ध की वजह से विदेशों में फंसे हुए थे, तब कुछ लोग उन्हें और डराने की कोशिश कर रहे थे. उनके परिवारों की चिंता बढ़ाने का काम हो रहा था. हर योजना को क्षेत्रवाद, प्रदेशवाद, जातिवाद, सम्प्रदायवाद का रंग देने का प्रयास किया जा रहा है. ये भारत के भविष्य के लिए बहुत चिंता का विषय है.

Exit mobile version