इंदौर में आधुनिक फायर फाइटिंग मशीनों के लिए सांसद शंकर लालवानी ने मुख्यमंत्री को लिखी चिट्ठी, कहां शहर की जरूरतों के हिसाब से बेहतर सुविधाएं जरूरी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

सांसद शंकर लालवानी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को चिट्ठी लिखकर आधुनिक फायर फाइटिंग मशीनों की मांग की है। सांसद शंकर लालवानी ने लिखा है कि इंदौर देश का सबसे तेजी से विकसित होता शहर है और ऐसे में आग लगने की स्थिति में आधुनिक फायर फाइटिंग मशीनों की जरूरत है।

साथ ही शहर की तंग गलियों, संकरे रोड और अत्याधिक ट्रैफिक के दबाव वाली जगह पर आग बुझाने में समय लगता है। साथ ही, शहर में हाईराइज़ बिल्डिंग की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसलिए रोबोटिक फायर फाइटिंग मशीन और मिनी एरियल हाइड्रोलिक प्लेटफार्म जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं इंदौर को मिलनी चाहिए।

सांसद शंकर लालवानी ने इस बारे में बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है जिसमें शहर की फायर ब्रिगेड से संबंधित सुविधाओं को अत्याधुनिक करने की मांग की गई है।

Exit mobile version