देश की बात, आपके शहर से
Indore30°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndia News
देश 17 बार पढ़ी गई

अफगानिस्तान पर US के स्टैंड से खफा एंजेलिना जोली:बोलीं- तालिबान को महिलाओं पर अत्याचार की छूट नहीं दे सकते; US वादों से मुकरा

अफगानिस्तान में तालिबान राज का 1 साल हो गया है। वहां महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों में कमी नहीं आई है। देश में रह रहीं महिलाओं की स्थिति भी पूरी दुनिया से छिपी नहीं है।

Abhishek Raghuvanshi17 अगस्त 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

अफगानिस्तान में तालिबान राज का 1 साल हो गया है। वहां महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों में कमी नहीं आई है। देश में रह रहीं महिलाओं की स्थिति भी पूरी दुनिया से छिपी नहीं है। सोशल वर्क को लेकर सुर्खियों में बनी रहने वाली हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने अफगान महिलाओं की व्याथा और अपना दुख बयां किया है।

एंजेलिना जोली ने लिखा- रोम में मैं एक अफगान शरणार्थी से मिली, तालिबान के सत्ता में आने के बाद जिसे डॉक्टर की डिग्री लेने में महीनों लग गए। उसकी बड़ी बहन यूनिवर्सिटी में डेंटिस्ट्री की पढ़ाई कर रही थी। उसकी दोनों छोटी बहनें स्कूल में थीं। रातों रात उनसे सब छिन गया। वो कहती है मैं अपने लिए नहीं उस जैसी 1 करोड़ 40 लाख अफगान महिलाओं के लिए दुखी हूं, जिनसे पढ़ने, काम करने और कहीं आने-जाने तक का अधिकार छीन लिया गया। उसके पिता अफगानिस्तान के ग्रामीण विकास विशेषज्ञ के तौर पर काम करते थे। उन्हें अपने परिवार के साथ सब कुछ छोड़कर जाना पड़ा।

पश्चिमी देशों ने मदद देने की बात कही थी
एंजेलिना कहता हैं- 9/11 से पहले अफगान महिलाओं को पत्थर और कोड़े मारने की सजा दी जाती थी। तालिबान ने उनकी शिक्षा पर बैन लगाने के फरमान जारी किए थे। इसके खिलाफ दुनिया भर में आवाज उठी थी। अमेरिका और पश्चिमी देशों के नेताओं ने तालिबान को हटाने और अफगानी महिलाओं के अधिकारों की बात कही थी। एक साल पहले अफगानी महिलाएं डॉक्टर, शिक्षक, कलाकार, पुलिस अधिकारी, जज, पत्रकार, वकील और राजनीतिज्ञ के तौर पर काम करती थीं। गांवों में हालात इतने बेहतर तो नहीं थे, फिर भी कमोबेश ठीक थे। ये सब एक झटके में खत्म हो गया।
पिछली बार के तालिबान सरकार में जिन बच्चियों ने लड़कों के वेश में पढ़ाई की थी। वकील और पत्रकार बनीं। अपने देश की बेहतरी में योगदान दिया। अपने नेताओं और दुनिया के बेहतरी के वादों पर यकीन किया। वे वादे तोड़ दिए गए। उनके साथ धोखा हुआ। अफगानिस्तान की औरतें फिर सड़कों पर पीटी जा रही हैं। तालिबानी नेताओं से जबरन शादी कराने के लिए बच्चियों को उनके घरों से उठाया जा रहा है। देश की जेल महिला राजनैतिक बंदियों से भरी पड़ी हैं।

अत्याचार करके शांति नहीं लाई जा सकती
एंजेलिना जोली ने लिखा- एक महिला और मां होने के नाते मैं अफगानी परिवारों के बारे में सोच के ही घबरा जाती हूं। बावजूद इसके अफगानिस्तान की महिला अधिकारों की बात बाहर के ताकतवर देशों से नहीं, खुद उन महिलाओं के जरिए उठ रही है, जो महिला अधिकारों के लिए अब भी सड़कों पर हैं। अफगान महिलाएं न केवल अफगानिस्तान के लिए, बल्कि सारी दुनिया की अर्थव्यवस्था और समाज के लिए महत्वपूर्ण संसाधन हैं। उन पर अत्याचार करके लाई गई शांति, शांति तो कतई नहीं है। यह ऐसा युद्ध है, जिसे एक समाज अपने आप में लगातार लड़ रहा है। मैं उम्मीद करती हूं कि तालिबानी नेता समझेंगे कि अफगान महिलाओं के उत्पीड़न से वे क्या खो रहे हैं।

अमेरिकी सरकार पर सवाल
अफगानिस्तान की स्थिति को लेकर एंजेलिना ने अमेरिकी सरकार को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। उन्होंने लिखा- अमेरिका और साथी देशों को शर्म आनी चाहिए कि 20 साल के संघर्ष के बाद भी हम असफल रहे। पर हमें नहीं भूलना चाहिए कि हम इसका हिस्सा क्यों बने थे। वजह अभी खत्म नहीं हुई। पिछले कुछ सालों में अमेरिका अफगान महिलाओं से किए गए अपने वादे से धीरे-धीरे मुकर गया। हम कूटनीति के नाम पर महिलाओं पर अत्याचार के लिए तालिबान को और छूट नहीं दे सकते। बच्चियों में पढ़ने की भूख है। उन्हें स्कूल जाने का अधिकार चाहिए। हमें उन्हें यकीन दिलाना होगा कि वे अकेली नहीं हैं। उम्मीद है एक दिन मैं अपनी बेटियों के साथ आपका खूबसूरत देश घूमने आऊंगी। आप आजाद होंगे। चीजें यहीं खत्म नहीं होतीं।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 2 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 2 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 2 दिन पहलेसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 2 दिन पहलेगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्टIndia Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 2 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षणMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 4 दिन पहलेऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 4 दिन पहलेनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजाMadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहलेमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाईMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 6 दिन पहलेमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजाMadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 6 दिन पहलेसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 6 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 6 दिन पहलेसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखीMadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 6 दिन पहलेराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरेMadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 6 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 6 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
↑