कोरोना वायरस को लेकर विगत दो वर्षों तक इंदौर शहर में रँगपंचमी को पारम्परिक गेर नही निकाली जा रही थी हालांकि इस वर्ष कोरोना से राहत को देखते हुवे इंदौर शहर में गैर निकालने की अनुमति दी गई है जिसको लेकर प्रशासनिक अधिकारी लगातार इसकी तैयारी में लगे है गुरिवार को इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने प्रशानिक व पुलिस अधिकारियों से बैठक कर होली व रँगपंचमी पर निकलने वाली गेर को लेकर तैयारी का जायजा लिया कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि इंदौर की गैर विश्व विख्यात है गेर को लेकर गेर संचालको से बात हो चुकी है सभी को समय के अनुरूप गेर निकालने ओर सहमति बनी है प्रशानिक अमले ने गेर को लेकर तैयारी पूरी कर ली है वही इंदौर कलेक्टर ने मीडिया के माध्यम से हुड़दंग करने वाले लोगो को सख्त चेतावनी दी है शराब पीकर गेर में सम्लित पाए जाने पर पुलिस सख्त कदम उठाएगी वही कलेक्टर ने शहर वासियों से होली व रँगपंचमी त्योहार हर्ष उल्लास के साथ मनाने की अपील की है
