हार के बाद एमपी में कांग्रेस एक्टिव, 15 मार्च को बुलाई बैठक, बीजेपी बोली-बिखरी कांग्रेस को एक करना मुश्किल

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

भोपाल। देश के पांच राज्यों में बुरी हार के बाद एमपी कांग्रेस एक्टिव हो गई है. विधायकों को एकजुट करने में पीसीसी चीफ कमलनाथ जुट गए हैं. पांच राज्यों के परिणाम के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने बड़ी बैठक बुलाई है. इस बैठक के बाद वरिष्ठ नेता और कांग्रेस के विधायकों के साथ डिनर करेंगे. 15 मार्च को पूर्व मंत्री, विधायक और संगठन के नेता के साथ बैठक होगी. डिनर से पहले 2023 के विधानसभा चुनाव की रणनीति बनेगी. कांग्रेस ने डिनर को होली मिलन समारोह का नाम दिया है.

कांग्रेस के डिनर पार्टी पर भोपाल बीजेपी के पूर्व सांसद आलोक संजर ने तंज कसा है. पूर्व सांसद आलोक संजर ने कहा कि डिनर पार्टी से कांग्रेस का भला नहीं होने वाला है. कांग्रेस नेतृत्व विहीन है. पूरे देश में उसके हालात बुरे हैं. पूरी कांग्रेस बिखरी हई है, उसे एक करना मुश्किल है.

Exit mobile version