पुलिस कमिश्नर साइबर अपराधों को रोकने के लिए तकनीकी उपकरणों के उपयोग की बात करते नजर आए

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर में बढ़ रहे साइबर अपराधों पर इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायणा चारी मिश्र की नजर है। अब पुलिस कमिश्नर साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए तकनीकी उपकरणों के उपयोग की बात करते नजर आए है। साथ ही जनता को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाने की बात कही गई है।

इंदौर कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र के अनुसार पुलिस दो चीजों को फोकस कर रही है, अपराधी घटनास्थल का वैज्ञानिक परीक्षण हो, क्योंकि इंदौर में डीएनए की एक नई लैब तैयार हो गई है, जिसमें तत्काल डीएनए से संबंधित जांच प्राप्त हो सकेगी।साथ ही तकनीकी उपकरणों का भी पुलिस ज्यादा उपयोग कर रही है। वहीं अब पुणे की दूसरी कंपनी द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से साइबर अपराधों के प्रति जनता को जागरूक किया जाएगा।

फिलहाल पुलिस द्वारा साइबर अपराध को रोकने के लिए सतत एडवाइजरी जारी की जाती है लेकिन उसके बावजूद अपराधों में कमी नहीं आ रही। जिसके बाद पुलिस ने अब जनता को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का उपयोग करने की बात कही है। जल्दी शहर में अब पुलिस द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से साइबर ठगी की वारदातों को रोकने का प्रयास किया जाएगा।

Exit mobile version