विधायक संजय शुक्ला ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन को लेकर तैयारिया पूर्ण हो चुकी है।
दरअसल, विधायक शुक्ला के द्वारा हर महीने इंदौर के विधानसभा क्षेत्र के 1 वार्ड के 600 नागरिकों को अयोध्या की यात्रा करवाई जा रही है । इस कड़ी में अब बारी वार्ड क्रमांक 6 की है । इस वार्ड के 600 नागरिक श्री हनुमान जयंती के मौके पर रामलला के दर्शन के लिए रवाना होंगे, शनिवार सुबह 10 बजे श्री राम मंदिर पंचकुइयां में सभी नागरिक एकत्र होंगे, वहां पर भगवान राम का और हनुमान जी का पूजन किया जाएगा, इसके बाद में पंचकुइया से शोभायात्रा के रूप में सभी नागरिक रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होंगे । स्टेशन से इन नागरिकों के द्वारा अयोध्या के लिए कूच किया जाएगा ।
बतादे की विधायक शुक्ला के द्वारा आयोजित की जा रही इस यात्रा में सभी यात्रियों के आने-जाने ठहरने खाने-पीने घूमने की व्यवस्था की गई है । लगातार हर महीने इस तरह की यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक आगमि माह में काशी की यात्रा करवाई जायेगी।
