भाई को सबक सीखने के लिए भाई ने चुराया ट्रक बाणगंगा पुलिस ने ट्रक चुराने वाले चोर को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर बाणगंगा पुलिस ने ट्रक चुराने वाले शातिर चोर को में गिरफ्तार किया हैं। आरोपी ने अपने भाई को सबक सिखाने के लिए उसी के ट्रक को चुरा लिया और फिर उसमें रखा स्क्रैप बेचने की फिराक में ट्रक छुपा दिया था। हालांकि पुलिस ने 6 घंटों में ही आरोपी को ट्रक सहित गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी राजेंद्र सोनी के मुताबिक फरियादी राजेन्द्र कुशवाह ने बताया कि वह ड्रायवरी का काम करता है और लोहे के स्क्रेप से भरा हुआ ट्रक उसने पिस्ता तौल कांटा पर लॉक लगाकर खड़ा किया था और घर चला गया था । अगले दिन सुबह जब ट्रक लेने पहुचां तो ट्रक मौके पर खडा नही मिला जिसे कोई अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया है फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बाणगंगा अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की, पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल पिस्ता तौल कांटा के आसपास के सीसीटीवी फुटैज चैक किये गये, जिसमें फरियादी का भाई गौतम कुशवाह अपने साथियों के साथ घटना स्थल से ट्रक चुराते हुए दिखाई दिया । सीसीटीवी फुटैज के आधार पर ट्रक को मांगलिया टोल नाका पार करते हुए देखा गया । जिसके बाद पुलिस ने आरोपी गौतम कुशवाह को कपडे और हुलिये के आधार पर अपना स्वीट्स विजयनगर से पकड़ा लिया। आरोपी गौतम कुशवाह नें पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नि की तबियत खराब थी और पत्नि के ईलाज के लिये उसने भाई से रुपये मांगे थे लेकिन राजेन्द्र कुशवाह नें उसको रुपये नही दिये । इसलिये आरोपी गौतम कुशवाह नें उसके भाई राजेन्द्र कुशवाह फरियादी के द्वारा पिस्ता तौल कांटा पर खडे ट्रक को रात्री में उसके साथी किशन सर्वर के साथ चुरा लिया । पुलिस को गुमराह करने की नीयत से पहले वह ट्रक को मांगलिया टोल नाका से देवास रोड पर ले गया फिर बायपास से ट्रक को ले जाकर मानपुर बायपास पर खड़ा कर दिया

Exit mobile version