सॉफ्टवेयर इंजीनियर नवविवाहिता मौत मामले में मरने से पहले का एक वीडियो सामने आया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

सॉफ्टवेयर इंजीनियर नवविवाहिता मौत मामले में सोशल मीडिया पर मृतिका के मरने से पहले का एक वीडियो सामने आया था जिसमें महिला ने अपने आत्महत्या का जिम्मेदार खुद को बताया है फिलहाल मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है वहीं परिजनों के बयान के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उस पर वैधानिक रूप से कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल मामला भरपुरा थाना क्षेत्र के अग्रसेन चौराहे के पास बनी एक निजी होटल में नवविवाहिता सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला मोनिका यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी घटना से पहले महिला ने एक वीडियो भी बनाया था जो अपने भाई को व्हाट्सएप के जरिए भेजा था वर्तिका के मरने से पहले बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने नजर आया है हालांकि पूरे मामले में मृतका ने मरने से पहले अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया है माता-पिता से माफी मांगते हुए कहा कि वह उनके सपनों को पूरा नहीं कर पाई वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना में राज्य पत्र अधिकारी द्वारा इस पूरे मामले की जांच कराई जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट परिजनों के बयान के आधार पर मृत्यु के असल कारणों का पता लगाया जा रहा है जो भी तथ्य सामने आएंगे पुलिस वैधानिक कार्यवाही करने की बात कर रही है।

Exit mobile version