ईसाई मिशनरी के नाम से संचालित मारथोमा स्कूल कोरोना के समाप्त होने की घोषणा कर अब मनमानी पर उतर आया है। क्लास १ से लेकर ९ तक के बच्चों को पूरी फीस वसूलने के बाद ही रोल नम्बर देने का फरमान जारी कर दिया गया है व इन,क्लासों की परीक्षा फीस २५२० से लेकर ५००० तक वसूली जा रही है।
जब प्राचार्य को बताया गया कि कलेक्टर के निर्देश है कि फीस के लिए रोल नम्बर ना रोके व ट्यूशन फीस के अलावा कोई फीस ना वसूले। तो प्राचार्य ने बच्चों के पेरेंट को साफ कह दिया कि कलेक्टर के निर्देश पर ही दोनों नियम लागू किए। बगैर फीस के रोल नम्बर नहीं देंगे और परीक्षा फीस भी वसूलेंगे।
