इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने देपालपुर क्षेत्र के लिम्बोदारपार, सेमदा धानिया, रिंगनवास, रणावदा, खरेली, पेमलपुर, चांदेर और खजराया गांव पहुंचकर क्षेत्र के लोगों का हाल जाना। साथ ही पुष्प कमल अभियान के तहत भाजपा के वरिष्ठजनों का पुष्पमाला व शाल श्रीफल से सम्मान किया। वहीं कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष “संगठन पर्व” के तहत आयोजित भाजपा बूथ विस्तारक अभियान के तहत भी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की
सांसद शंकर लालवानी पार्टी के पदाधिकारियों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के भ्रमण पर निकले वही दौरे के दौरान कई ग्रामीणों ने सांसद को अपनी समस्या से भी अवगत कराया जिसको लेकर उन्होंने तुरंत अधिकारियों से मौके पर से ही फोन पर चर्चा की और समाधान करवाने की बात कही वहीं सांसद शंकर लालवानी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि वे संगठन के कार्यक्रम के अनुसार आए थे जिसके चलते वरिष्ठ भाजपाइयों का सम्मान किया गया वही जिन लोगों ने समस्या बताएं उनकी समस्याओं का निराकरण भी किया गया अगली बार जब भी आएंगे अधिकारियों को अपने साथ लेकर आएंगे।
