शहर की सुरक्षा व्यवस्था और शांति व्यवस्था को कायम रखने के उद्देश्य से इंदौर शहर के संवेदनशील क्षेत्रों पर पुलिस टीम द्वारा फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है शुक्रवार जहां जुम्मे की नमाज थी तो वही गुड फ्राइडे और हनुमान जयंती की तैयारियों को लेकर शहर की जनता में काफी उत्साह है इस उत्साह में कोई शरारती तत्व खलल पैदा ना करें इस उद्देश्य से इंदौर शहर में पुलिस की सक्रियता दिखाई दे रही है।
दरअसल शहर में त्योहारी सीजन शुरू हो चुके हैं और इन त्योहारों का उत्साह भी जनता में भरपूर देखने को मिल रहा है हर क्षेत्र में हनुमान जयंती की तैयारियां शुरू हो चुकी है तो वहीं कुछ क्षेत्रों में गुड फ्राइडे और रमजान के साथ ही शुक्रवार की नमाज को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने ना हो जाए इसके लिए पुलिस विशेष निगरानी बरत रही है इसी के चलते शरारती तत्वों पर भी पुलिस विशेष नजर बनाए हुए हैं शहर में जहां ड्रोन कैमरा और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पुलिस नजर बना रही है तो वहीं मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है साथ ही सोशल मीडिया पर संप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वाले मैसेज पर भी पुलिस ने नजर बनाए हुए हैं। शुक्रवार तपती धूप में जहां खजराना आजाद नगर और कनाडिया थाना क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी दिखाएगी तो वही एरोड्रम मल्हारगंज और सदर बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने पैदल मार्च निकालकर जनता को शांति पूर्ण त्यौहार मनाने का संदेश दिया साथ ही सुरक्षा के विशेष इंतजाम दिखाई दिए।।
